हम चाहते हैं यूपी में बीजेपी हारे, न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर कानून बने – ममता बनर्जी

नई दिल्ली । दिल्‍ली की यात्रा पर आईं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात  के बाद पत्रकारों से कहा कि हम चाहते हैं यूपी में बीजेपी हारे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव अगर मदद चाहते है तो हम तैयार हैं। एक अन्‍य सवाल पर ममता ने कहा कि हम चाहते हैं न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर कानून बने। अपनी प्रस्‍तावित मुंबई यात्रा को लेकर कहा कि 30 को मुंबई जाऊंगी तो उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलूंगी।
पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा, ‘हमने पीएम से कोरोना वैक्सीन को लेकर बात की। 12 से 18 साल की उम्र के किशोरों के वैक्‍सीनेशन को लेकर बात हुई। जूट इंडस्ट्री को लेकर बात की। अब किसान जूट बेच नही सकते  पीएम से आग्रह किया कि जो कैप बनाया गया है उसको खत्म करें। ‘ केंद्र के साथ पश्चिम बंगाल सरकार के संबंध को लेकर कहा कि हमारे और आपके बीच राजनीतिक मतभेद हो इसका असर विकास का नहीं पड़ना चाहिए। हमने अगले वर्ष अप्रैल में होने वाली बिजनेस समिट के उद्घाटन के लिए पीएम को आमंत्रित किया है, जिसे उन्‍होंने स्वीकार किया है।’ ममता ने कहा कि राजनैतिक विरोध अपनी जगह पर है पर मिलना-जुलना जारी रहेगा। उन्‍होंने कहा कि पॉलिटिकल और डेवलपमेंट रिलेशन अलग-अलग होते हैं। त्रिपुरा में हो रही हिंसा को लेकर बात की है।
उन्‍होंने कहा, ‘ राज्य का मुद्दों को लेकर मैं पीएम से मिली हूं। कई बार तूफान आए,आपदा आई। रुपया नहीं मिलेगा तो राज्य कैसे चलेगा?’ ममता के अनुसार उन्‍होंने सीमा सुरक्षा बल के मुद्दे पर बात की।  संघीय ढांचा को लेकर बात की। उन्‍होंने कहा “सीमा सुरक्षा बल को ज़्यादा पावर देने से कानून व्यवस्था का मामला होता है। कई बार बॉर्डर में गोली चलाने से लोगो की मौत हो जाती है। अगर राज्य से मदद चाहिए तो बताए। संघीय ढांचे कोबचाने की जरूरत है। बीएससफ के आदेश को वापस लिया जाना चाहिए। ”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!