मैंने कैप्‍टन अमरिंदर स‍िंह को हटाए जाने की मांग उठाई थी, वह बीजेपी के साथ थे – चरणजीत स‍िंह चन्‍नी

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत स‍िंह चन्‍नी ने कहा कि उन्होंने कैप्‍टन अमरिंदर स‍िंह को हटाए जाने की मांग उठाई थी क्योंकि वह बीजेपी के साथ थे और अकालियों की तरह काम कर रहे थे। उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा “लेकिन मैं मुख्यमंत्री पद का उम्‍मीदवार नहीं था, यह राहुल गांधी का निर्णय था, राहुल गांधी ने मुझे मुझे मुख्‍यमंत्री के रूप में चुना। उन्‍होंने मुझे फोन किया और कहा कि हम आपको सीएम बना रह हैं। मैं रोने लगा, ये आप क्‍या कर रहे हैं, मैं इस योग्‍य नहीं हूं।” उन्‍होंने कहा, अब फैसला हो चुका है।
चन्‍नी ने कहा, ”मुझे सीएम के रूप में 4 महीने मिले हैं लेकिन मैं चार साल का काम करूंगा। ना तो मैं सोउंगा और ना ही अपने अधि‍कारियों को सोने दूंगा। अब सिस्‍टम बदल गया है।
अरविंद केजरीवाल द्वारा ‘नकली केजरीवाल’ कहे जाने पर सीएम चन्‍नी ने कहा, ”उन्‍हें कैसे पता दिल्‍ली का आम आदमी कौन है? जब उन्‍हें एहसास हुआ कि मुझे ‘नकली आम आदमी’ कह कर उन्‍होंने गलती कर दी है तो अब वो मुझे ‘नकली केजरीवाल’ कह रहे हैं। सभी वादे पहले ही पूरे किए जा चुके हैं।”
उन्होंने कहा, ”मैं मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में नहीं था। मैं जिस पृष्‍ठभूमि से आया हूं, मेरे बाप-दादा राजनीति में नहीं थे। एक आम आदमी के लिए इस सिस्‍टम में आना बहुत कठिन है। सबसे पहले मैंने निर्दलीय के रूप में चुनाव जीता था, मुझे नेता प्रतिपक्ष बनाया गया, मैंने कभी मांग नहीं की थी।”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!