सोनिया के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी,बागी विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल

लखनऊ । रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस से विधायक चुनी गईं अदिति सिंह बीजेपी में शामिल हो गई हैं।अदिति पिछले काफी समय से बीजेपी के करीब रही हैं।बुधवार को वह औपचारिक तौर पर बीजेपी की सदस्य बन गईं।अदिति सिंह के अलावा आजमगढ़ के सगडी से बीएसपी विधायक वंदना सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गईं।इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।
अदिति रायबरेली सदर से कांग्रेस की सीट पर 2017 में पहली बार विधायक बनी थी।लेकिन आदिति सिंह की सबसे बड़ी पहचान है कि वह बाहुबली अखिलेश सिंह की बेटी हैं, अखिलेश सिंह पांच बार के विधायक रहे कुछ वक्त पहले उनका निधन हुआ है और निधन के बाद से ही बीजेपी के ज्यादा करीब रही हैं।
पिछले कुछ समय में सदन में जब-जब वोटिंग के मौके आए अदिति सिंह ने बीजेपी के पक्ष में वोट डाला है, कांग्रेस पार्टी उनकी सदस्यता खत्म करने को लेकर पहले ही विधानसभा अध्यक्ष को लिख चुकी थी।
बात दें कि रायबरेली बीजेपी के लिए सबसे कमजोर इलाकों में एक रहा है और रायबरेली की सदर सीट बीजेपी कभी जीत नहीं पाई।अदिति सिंह के तौर पर बीजेपी को एक बड़ा चेहरा जरूर हाथ लगा है।यूपी चुनाव से पहले ये बीजेपी के लिए अहम फैसला हो सकता है।
हाल में अदिति ने कृषि कानूनों पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधकर कहा था कि प्रियंका गांधी के पास मुद्दे नहीं हैं।अदिति सिंह ने कहा था कि कृषि कानून वापस ले लिए गए हैं, तब भी उन्हें (प्रियंका)परेशानी है।वे आखिर चाहती क्या हैं? उन्होंने साफ साफ कहना चाहिए।वे सिर्फ मामले पर राजनीति कर रही है. यानि साफ है वह हालिया समय में कांग्रेस के खिलाफ मुखर रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!