मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा संज्ञान लेने पर पति की मौत पर शिक्षिका को मिली 8 लाख रू बीमा व अनुग्रह राशि

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा संज्ञान लेने पर शिक्षक पति के साथ सास-ससुर की भी मौत हो जाने पर शिक्षिका पत्नी को 8 लाख रूपये की बीमा व अनुग्रह राशि प्राप्त हो गई है। उल्लेखनीय है कि रीवा जिले में कोरोना महामारी से शिक्षिका श्रीमती प्रवीणा कुमारी के शिक्षक पति के साथ सास-ससुर की भी मौत हो गई थी। इन गहरे जख्मों के बीच उनकी गोद में छह माह का बेटा बचा, जो अब पिता के साये से वंचित होकर अनाथ हो गया है। एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित ‘‘शिक्षक पति के साथ ससुर की मौत, छह माह का बेटा अनाथ’’ शीर्षक खबर पर संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने प्रकरण क्र. 3347/रीवा/2021 दर्जकर कमिश्नर, रीवा संभाग से प्रकरण की जांच कराकर प्रतिवेदन मांगा था।
इस पर कमिश्नर रीवा की ओर से सीएमएचओ, रीवा द्वारा आयोग को अवगत कराया गया है कि स्व. श्री भूपेन्द्र मिश्रा, जो शिक्षक के पद पर कार्यरत थे, उन्होंने 20 अप्रैल 2021 को सामान्य सर्दी जुकाम के लक्षण होने से स्थानीय चिकित्सकों से परामर्श लिया। चूंकि भूपेन्द्र मिश्रा के भाई भोपाल में रहते थे, इस कारण वे अपना इलाज कराने भोपाल चले गये। भोपाल में उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई और वह एम्स अस्पताल भोपाल में भर्ती रहे, जहां 15 मई 2021 को उनकी मृत्यु हो गई। स्व. भूपेन्द्र मिश्रा के माता-पिता भी कोराना पाॅजिटिव थे और उनकी भी पहले ही मृत्यु हो गई थी। श्री मिश्रा जिस स्कूल मे पदस्थ थे, वहां से प्राप्त बताया गया कि स्व. श्री मिश्रा की पत्नी श्रीमती प्रवीणा कुमारी को विभागीय बीमा की देय राशि के रूप में 2.50 लाख रूपये, विभागीय अनुग्रह राशि के रूप में 50 हजार रूपये एवं राज्य शासन द्वारा अनुग्रह राशि के रूप में पांच लाख रूपये, कुल 8 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है। चूंकि मृतक शिक्षक की पत्नी को देय सारा भुगतान प्राप्त हो चुका है। अतः आयोग में यह प्रकरण अब समाप्त कर दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आवेदनों को शरीर पर लपेटकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया युवक, बोला “PM-CM कार से या पैदल आएं तो देंगे इनाम”,जानें पूरा मामला

    मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आवेदन दे-दे कर थक चुके एक युवक ने इस बार फिर से शिकायत का अलग तरीका अपनाया. यहां के एक गांव में अधूरी पड़ी…

    मध्य प्रदेश में बड़ा घोटाला आया सामने, ₹16. 50 पैसे की ग्लूकोज स्ट्रिप 1650 रुपये में और ₹1300 में खरीदी गई डस्टबिन

    मध्य प्रदेश में घोटालों (Corruption) का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक जिलों और अलग-अलग विभागों से लगातार घोटालों की खबरें आ रही हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!