बैल कितना भी अड़ियल हो, किसान खेत जुतवा ही लेता है

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन विवादित कृषि कानून वापस लेने का निर्णय लिया है। तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद शिवसेना ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बैल और किसानों का उदाहरण देते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया है। संजय राउत ने ट्वीट किया कि ‘बैल कितना भी अड़ियल क्यों न हो, किसान खेत जुतवा ही लेता है, जय जवान, जय किसान! उल्लेखनीय है कि अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले शिवसेना नेता राउत इससे पहले भी सरकार के फैसले पर व्यग्यात्मक अंदाज में चुटकी ले चुके हैं। राउत ने ट्विटर पर एक ट्वीट को रिट्वीट किया है जिसमें वह किसान नेता राकेश टिकैत के साथ नजर आ रहे हैं। साथ में कैप्शन लिखा है- ट्रॅक्टर और जेसीबी का साथ काला कृषी कानून बिल हुआ साफ।
इससे पहले भी संजय राउत ने मोदी सरकार के फैसले पर टिप्पणी करते हुए इसे किसानों के संघर्ष और एकता की जीत बताया था। उन्होंने कहा था कि यह फैसला एक साल पहले होना चाहिए था। जिससे कई किसानों की जान बच जाती। पूरा देश चाहता था कि किसानों के साथ सीधी बात हो, लेकिन सरकार अहंकार की भावना लिए अड़ी रही। उस अहंकार को भी किसानों की एकता ने चांटा मारा है। यह एक राजनीतिक फैसला है। कई राज्यों के उपचुनाव में हार की वजह से यह फैसला लिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!