अल्प प्रवास के लिए आज खुजराहो आएंगे PM Modi, कई योजनाओं की करेंगे शुरुआत

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अल्प प्रवास पर मध्य प्रदेश की यात्रा पर रहेंगे. 19 नवंबर को मोदी खजुराहो विमानतल पर उतरेंगे. उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे. पीएम इसके बाद महोबा, उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे.

महोबा में सिंचाई परियोजनाओं की होगी शुरुआत
महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंचाई संबंधी कई योजनाओं (irrigation schemes) की शुरुआत करेंगे. इसके बाद पीएम झांसी के गरोठा में 600 मेगावाट के अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क की आधारशिला रखेंगे. यह कदम बुंदेलखंड क्षेत्र को प्रचुर मात्रा में भूमि और सूर्य के प्रकाश के साथ राज्य में ‘सौर ऊर्जा केंद्र’ में बदलने का प्रयास करता है.

सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, झांसी परियोजना उन तीन अल्ट्रा-मेगा सौर पार्कों में से एक है, जिन्हें केंद्र की अल्ट्रा मेगा अक्षय ऊर्जा पॉवर पार्क (यूएमआरईपीपी) योजना के तहत ‘प्लग एंड प्ले मोड’ में 2,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए क्षेत्र में स्थापित करने का प्रस्ताव है.

चित्रकूट में 800 मेगावाट का सोलर पार्क होगा स्थापित
वहीं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि झांसी में 600 मेगावाट के सोलर पार्क के अलावा, ललितपुर में 600 मेगावाट का सोलर पार्क और चित्रकूट में 800 मेगावाट का सोलर पार्क स्थापित करने की भी कार्रवाई की जा रही है. टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और न्यू एंड रिन्युएबल एनर्जी डिविलप्मेंट एजेंसी (यूपीएनईडीए) के संयुक्त उद्यम टीयूएससीओ लिमिटेड को बुंदेलखंड में सूरज की रोशनी से 2,000 मेगावाट बिजली पैदा करने के लिए तीन अल्ट्रा-मेगा सौर पार्क स्थापित करने का अधिकार दिया गया है.

सोलर पार्कों के लिए भूमि की हुई पहचान
डेवलपर ने झांसी की गरौठा तहसील के तहत छह गांवों में सोलर पार्क के विकास के लिए पहले ही 2,609 एकड़ निजी भूमि 242.3 एकड़ सरकारी भूमि की पहचान की है. अधिकारी ने कहा कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के अनुसार, झांसी सौर पार्क की कुल परियोजना लागत 3,013 करोड़ रुपये है, जिसमें से 313.18 करोड़ रुपये पार्क के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे और 2,700 करोड़ रुपये पार्क में सौर इकाइयों की स्थापना में उपयोग किए जाएंगे.केंद्र परियोजना लागत का 30 प्रतिशत प्रदान करेगा. यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड सौर पार्क से उत्पन्न होने वाली बिजली खरीदेगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की झांसी इकाई की आधारशिला भी रखेंगे. एनसीसी, एलुमनी एसोसिएशन एनसीसी की सिम्युलेटर प्रशिक्षण सुविधा भी शुरू की जाएगी और पीएम मोदी महोबा में अर्जुन बांध परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे. वहीं 19 नवंबर को ही प्रधानमंत्री महोबा और झांसी में दो जनसभाओं के जरिए बुंदेलखंड में बीजेपी का चुनावी एजेंडा तय करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!