इंदौर पहुंची उज्जैन-फतेहाबाद-इंदौर मेमू ट्रेन:12 कोच में उज्जैन से सवार हुए 38 यात्री, इंदौर पहुंचने तक 11 ही यात्री रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भोपाल में इंदौर-उज्जैन व उज्जैन-फतेहाबाद-इंदौर के लिए स्पेशल ट्रेन का लोकार्पण करने के दौरान लोगों में काफी उत्साह रहा लेकिन यात्रियों की संख्या बहुत ही कम रही। शाम को लोकार्पण के बाद यह ट्रेन शाम 5.50 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। खास बात यह कि उज्जैन से रवाना होने के दौरान 38 यात्री सवार थे और इंदौर पहुंचने तक 11 ही यात्री बचे थे।

इंदौर पहुंचे अमित शुक्ला व उनके परिवार ने बताया कि रास्ते में तीन जगह चिंतामण गणेश, लेकाडा और फतेहाबाद में जब ट्रेन पहुंची तो वहां काफी संख्या में लोग थे जिन्होंने जोरदार स्वागत किया। इनमें से कुछ लोग ट्रेन में सवार हो गए। दरअसल, इन्हें इस रुट पर यह ट्रेन चालू होने का लंबे समय से इंतजार था और वे सफर का आनंद लेना चाहते थे। हालांकि लगभग सभी लोग फिर अगले स्टेशन पर उतर गए लेकिन उन्हें ट्रेन शुरू होने की काफी खुशी थी।

इधर, शाम 5.50 बजे ट्रेन पहले प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आनी थी लेकिन वह प्लेटफॉर्म नं. 4 पर आई। इसमें 12 कोच थे जिसमें केवल 11 ही यात्री थे। इनमें अमित शुक्ला का परिवार भी था जबकि बाकी यात्री दूसरी ओर बड़ी लाइन के लिए रवाना हो गए। वैसे उज्जैन से इंदौर ट्रेन का किराया 40 रु. है जो वाजिब है। इससे अब रोज अपडॉउन करने वालों का समय बचेगा वहीं महाकाल दर्शन करने वाले लोग वापस जल्द इंदौर पहुंच सकेंगे। इंदौर-उज्जैन अपडॉउन करने वालों की संख्या हजारों में हैं। यह सफर करीब 1.15 मिनिट का रहेगा जिससे अब लोगों को काफी राहत होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!