नीदरलैंड में लगा तीन हफ्ते का लॉकडाउन, विरोध में यूट्रेक्ट में लोगों ने किया प्रदर्शन

यूट्रेक्ट । नीदरलैंड में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने के बाद लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन के विरोध में नीदरलैंड के उत्तरी शहर यूट्रेक्ट में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। एम्सटर्डर्म से 140 किलोमीटर दूर ल्यूवॉर्डन में चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में युवा इकट्ठा हुए और उन्होंने लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन किया।
बाद में दंगा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि दक्षिणी शहर ब्रेडा में ‘बार’ तय समय से ज्यादा समय तक खुले रहे। यूट्रेक्ट में, छात्र सुजैन वान डे वेर्ड ने नए प्रतिबंधों पर अप्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा हमारे लिए लॉकडाउन को स्वीकार कर पाना बहुत मुश्किल है। लॉकडाउन लगाए जाने से यह एक छात्र के तौर पर मेरे सामाजिक जीवन और मेरे आराम के तरीके को तबाह करता है।
देश की लगभग 85 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है, लेकिन गुरूवार को देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान ने 24 घंटों में 16,364 नए मामले सामने आने की बात कही। देश में संक्रमण के ये अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। संक्रमण से 18,600 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। कार्यवाहक प्रधानमंत्री मार्क रूट ने कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से शुक्रवार को आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की और कहा कि यह कम से कम तीन सप्ताह तक लागू रहेगा। हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण की नई लहर के बाद यूरोप में फिर संक्रमण शुरू हो गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!