कईयों को पहली डोज नहीं मिली, ऐसे में बूस्टर डोज देना सही नहीं: डब्ल्यूएचओ

जिनेवा । यूरोप में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूरे विश्व में सभी को कोरोना वैक्सीन लगाई जा सके। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि महामारी के केंद्र यूरोप में एक बार फिर पिछले एक सप्ताह में करीब 20 लाख कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी इने कहा कि जब से महामारी शुरू हुई है, तब से एक सप्ताह में ये सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। जब देश बढ़ते कोरोना पर पाबंदियां लगाकर, टीकाकरण की रफ्तार बढ़कार या बूस्टर डोज देकर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उन लोगों को टीके लगाए जाएं, जिन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है। केवल ये नहीं देखना कि कितने लोगों को टीका लगाया गया है। देखना यह है कि किसे टीका लगाया गया है।
उन्होंने कहा ‎कि स्वस्थ वयस्कों को बूस्टर डोज देने या बच्चों का टीकाकरण करने का कोई मतलब नहीं है, जब दुनिया भर के स्वास्थ्यकर्मी, बुजुर्ग लोग और अन्य उच्च जोखिम वाले समूह अभी भी कोरोना वैक्सीन की अपनी पहली खुराक का इंतजार कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ की ओर से यह अपील करने के बाद कि बूस्टर डोज रोककर गरीब देशों को वैक्सीन मुहैया करवाई जाए, ऐसे में देश अपनी पहले से ही वैक्सीन ले चुके लोगों के लिए और डोज जारी कर रहे हैं।  हर दिन, कम आय वाले देशों में पहली खुराक की तुलना में वैश्विक स्तर पर छह गुना अधिक बूस्टर दिए जा रहे हैं। यह एक ऐसा घोटाला है जिसे अब रोकना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!