कोरोना कहर से रूस में कोहराम, एक दिन में संक्रमण से 1241 लोगों ने जान गंवाई

मॉस्को । इन दिनों कोविड-19 के कहर से रूस में कोहराम मचा है। हर दिन इसके बड़ेते संक्रमण का रिकॉर्ड ब्रेक हो रहा हैं। लगातार बढ़ते संक्रमण से रूस में महामारी के कुल मामलों की संख्या 90 लाख के पार चली गई है। सितंबर मध्य से रूस में आ रहे संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में पिछले सप्ताह कमी नजर आई लेकिन इसमें फिर से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। रूस के राष्ट्रीय कोरोना वायरस कार्य बल ने शनिवार को कहा कि संक्रमण से 1,241 लोगों की मौत हुई है जो बुधवार को हुई मौतों से दो अधिक है। कार्य बल ने बताया कि संक्रमण के 39,256 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिससे देश में महामारी के कुल मामलों की संख्या 90 लाख के पार चली गई है। रूस ने नवंबर की शुरुआत में वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई उद्योगों को बंद कर दिया था। नई पाबंदियों से संबंधित एक विधेयक शुक्रवार को संसद में पेश किया गया, जिसके अगले साल से लागू होने की संभावना है।
देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण की कम दरों के बीच संक्रमण और मौत के मामले बढ़े हैं। रूस की 40 प्रतिशत से भी कम आबादी ने टीके की पूरी खुराक ली है। कोराना वायरस कार्य बल ने देश में कुल 2,54,000 से अधिक लोगों की मौत होने की जानकारी दी है जो अभी तक यूरोप में मृतकों की सर्वाधिक संख्या है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि मृतकों की संख्या इससे कहीं अधिक है। वहीं, रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन तो दुनिया के 67 देशों को सप्लाई की जा रही है, जिसमें भारत भी शामिल है। इसके बावजूद कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से रूस में डर फैलने लगा है। माना जा रहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार, लोगों और सरकार की लापरवाही, कोरोना का नया स्ट्रेन इसके पीछे जिम्मेदार हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!