अनोखी प्रेम कहानी, इंसान का डॉल्फिन के साथ ‘सेक्स संबंध’

वॉशिंगटन । मनुष्य और जानवरों के बीच भावनात्मक रिश्ता होना कोई नई बात नहीं है पर अगर आपसे कहा जाए कि इसके बीच कोई शारीरिक संबंध भी होता है तो आप चौंक जाएंगे  एक अमेरिकी शख्स ने दावा कर सबकों अचंभित कर दिया है कि उसके और एक डॉल्फिन के बीच कुछ ऐसा ही रिश्ता था। शख्स का दावा है कि डॉल्फिन की ओर से ‘सेड्यूस’ करने के बाद उसने उसके साथ सेक्स किया था। मैल्कॉम ब्रेनर नाम के एक व्यक्ति ने अपनी किताब में इसका खुलासा किया है, जिसमें उसने बताया कि समुद्री स्तनपायी के साथ महीनों लंबे यौन संबंधों के बाद जब दोनों का ‘ब्रेकअप’ हुआ तो डॉल्फिन ने सुसाइड कर ली। हैरान कर देने वाले इन दावों पर विश्वास करना मुश्किल है। लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रेनर ने 1970 के दशक में फ्लोरिडा के सरसोता में अपने वाटर पार्क होम में छह महीने तक ‘डॉली’ डॉल्फिन के साथ सेक्स करने की बात को स्वीकार किया है। मीडिया से बात करते हुए ब्रेनर ने कहा कि डॉल्फिन ने उसे सेड्यूस किया था। 70 के दशक में ब्रेनर एक कॉलेज स्टूडेंट थे इसलिए उन्हें डॉली के पूल में जाने की कोई मनाही नहीं थी। वह कहते हैं कि तैरने के दौरान डॉल्फिन खुद उनके पास आई थी।
ब्रेनर ने कहा कि डॉल्फिन के साथ संबंधों को मैंने ‘रिलेशनशिप’ नाम दिया क्योंकि यह वही था। पार्क के बंद होने के बाद डॉली को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन ब्रेनर से मिलने के नौ महीने बाद उसकी मौत हो गई। ब्रेनर का दावा है कि डॉली ने जानबूझकर अपनी सांस रोककर आत्महत्या कर ली। डॉल्फिन के सुसाइड के दावों को लेकर वैज्ञानिकों की अलग-अलग राय है। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि जब किसी जलीय जंतु के ‘आत्महत्या’ से मरने की सूचना मिली है। ब्रेनर ने कहा कि डॉली की मौत के बाद वह पांच साल के डिप्रेशन में चला गया था। हैरान करने वाली बात यह है कि ब्रेनर का पहली बार किसी जानवर के साथ सेक्स डॉली के साथ नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने स्वीकार किया कि एक किशोर के रूप में उन्होंने अपने परिवार के कुत्ते के साथ भी संबंध बनाने की कोशिश की थी। ब्रेनर की किताब ‘वीट गोडीस’ 2010 में आई थी जिसमें उन्होंने डॉली के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!