कांग्रेस हर वार्ड में वरिष्ठ नेताओं को बनाएगी प्रभारी

भोपाल । कांग्रेस हर वार्ड में अब वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाकर संगठन को मजबूत करने का प्रयोग कर रही है। वरिष्ठ नेताओं को उनके वार्डों से दूसरे वार्डों में प्रभारी बनाकर भेजा जाएगा, ताकि वे उस वार्ड के नेताओं में समन्वय बना सकें और पार्टी के कामों को आगे बढ़ाएं। इसके साथ ही ये लोग सदस्यता अभियान का भी काम करेंगे।
उपचुनाव में भले ही तीन सीटों पर कांग्रेस हार गई हो, लेकिन एक विधानसभा सीट जीतने के बाद कांग्रेसियों का हौसला कायम है। पिछले दिनों हुई बैठक के बाद तय हुआ था कि वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए। कांग्रेस ने जिले में संगठन प्रभारी तो बना दिए, लेकिन संगठन प्रभारी ही समय पर बैठकें लेने नहीं आते हैं और न ही अभी उपचुनाव में कुछ खास कर पाए। संगठन को मजबूती देने के लिए अब वार्ड स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। हर वार्ड में कांग्रेस के एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता को प्रभारी बनाया जा रहा है, ताकि वे अपने-अपने वार्ड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम करें। इनकी सूची तैयार की जा रही है।
वार्ड और मंडलम स्तर पर काम
वार्डों के प्रभारियों को वार्ड और मंडलम स्तर पर काम करना होगा। वार्ड के नेताओं से समन्वय बनाकर उनके साथ चर्चा करना होगी। बैठकें कर कांग्रेस के आंदोलन और आगे के कामों पर ध्यान देना होगा। इसके साथ ही अभी जो सदस्यता अभियान चल रहा है, उसमें भी भाग लेकर नए लोगों को कांग्रेस से जोडऩा होगा। इसके साथ ही सरकार को कैसे  जवाब देना है और लोगों की समस्याओं को कैसे सुलझाना है, इस पर भी प्रभारी काम करेंगे। जल्द ही प्र्रभारियों की घोषणा कर दी जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!