चुनाव से पहले UP में आज रैलियों का महाकुंभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले आज (शनिवार को) राज्य में रैलियों का महाकुंभ होगा. जहां एक तरफ यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditanath) के गढ़ गोरखपुर (Gorakhpur) में गरजेंगे तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ (Azamgarh) में रैली करेंगे. इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी के बस्ती (Basti) में जनसभा को संबोधित करेंगे.

अखिलेश यादव के गढ़ में अमित शाह

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के गढ़ में होंगे. अमित शाह आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय (Azamgarh State University) का शिलान्यास करेंगे और फिर जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पूर्वांचल में सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है. आज अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में बीजेपी (BJP) बड़ी रैली करने जा रही है. अमित शाह दोपहर 1 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की जनसभा को लेकर जोरदार तैयारी की गई है. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

सीएम योगी के गढ़ में अखिलेश निकालेंगे विजय यात्रा

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के गढ़ गोरखपुर में रहेंगे. यहां वे समाजवादी विजय यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत करेंगे. अखिलेश यादव रथ पर सवार होकर कुशीनगर जाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!