इंदौर की गलियों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचा हूं, अपना 100% दूंगा:आवेश खान

न्यूजीलैंड से टी-20 मुकाबले के लिए इंदौर से दो प्लेयर का सिलेक्शन हुआ है। ये खिलाड़ी हैं आवेश खान और वेकटेंश अय्यर। जैसे ही, आवेश खान के सिलेक्शन के बारे में पता चला, उसके घर बधाइयों का तांता लग गया। आवेश का कहना है कि वह पूरी शिद्दत के साथ देश और टीम के लिए खेलेंगे।

इंदौर की श्रीनगर एक्सटेंशन की गलियों में कभी प्लास्टिक की बॉल से खेलने वाला आवेश अब इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। आवेश की मेहनत और जुनून ही है कि उन्हें इंडियन टीम में जगह मिली। वैसे, इंदौर ने अमय खुरासिया ओर नमन ओझा जैसे खिलाड़ी भी देश को दिए हैं, लेकिन हाल में चल रहे शॉर्ट क्रिकेट के जुनून के बीच शहर से एक साथ दो खिलाड़ियों के सिलेक्शन ने एक बार फिर इंदौर का नाम भारत के नक्शे पर ला दिया है।संवाददाता ने आवेश खान और उनके परिवार से बातचीत की…

सवाल: कैसा फील हो रहा है?
आवेश:
 कोशिश रहेगी कि इंदौर का नाम रोशन करूं। प्रदेश और देश का नाम रोशन करूं। खुशी है कि परिवार और माता-पिता का नाम रोशन किया है। जिनको भी पता है कि मेरा टीम में चयन हुआ है, उनकी बधाई मिल रही है।

सवाल: फिलहाल भारतीय टीम की परफॉर्मेंस में थोड़ी कमजोरी है। किस तरह की स्ट्रैटजी होगी आपकी?
आवेश: हार-जीत चलती रहती है। अब जीत को लेकर ज्यादा फोकस करेंगे। राहुल द्रविड़ नए कोच मिले हैं। उनका क्या प्लान है, मीटिंग में बात करेंगे, जयपुर जाएंगे, तो वहां पता चलेगा टीम की क्या प्लानिंग है।

सवाल: गली क्रिकेट की कुछ यादें?
आवेश: 
गली में काफी क्रिकेट खेला हूं। लोग खुश होते थे। आज गली से ही यहां पहुंचा हूं। जब भी देश के लिए खेलूंगा, निश्चित तौर अपना 100% दूंगा। सब इंदौर की ही देन है।

माता-पिता के साथ आवेश खान।
माता-पिता के साथ आवेश खान।

पिता बोले- आवेश को सिर्फ खेलने का जुनून था
पिता के मुताबिक आवेश सिर्फ क्रिकेट खेलने की ही जिद करता था। सब काम छोड़कर क्रिकेट पर ही फोकस करता था। क्रिकेट में तो करीब 10 घंटे देता था। इसके साथ ही पढ़ाई में भी होनहार था।

मां बोलीं- मैंने हमेशा खेलने से रोका था
आवेश की मां ने बताया कि उन्होंने बेटे को हमेशा क्रिकेट खेलने से रोका था। मुझे नहीं पता था कि ये एक दिन देश का नाम रोशन करेगा। टीम में सिलेक्शन हुआ है, तो खुशी मिलती है। बेटे को अच्छा खेलते देखना चाहती हूं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!