धूप वाली ऊर्जा के सहारे स्ट्राबेरी की खेती से अधिक मुनाफा कमा रहे है खरगोन जिले के जनजातीय किसान

भोपाल : खरगोन जिले के झिरन्या, भगवानपुरा और भीकनगांव जनपद के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों के जनजातीय किसान अब ‘धूप वाली ऊर्जा’ के सहारे बाजार की मांग के अनुसार खेती कर अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। कुछ समय पूर्व तक ये किसान भाई बिजली आने के इंतजार में सिर्फ एक फसल ले रहे थे। कुछ किसान डीजल पंप के सहारे दूसरी फसल भी लेते थे, जो अत्यंत खर्चीला होता था तथा उन्हें बहुत कम मुनाफा मिल पाता था। इस तरह मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना उनके लिए वरदान साबित हो रही है।

आत्मा परियोजना में सबसे पहले वर्ष 2013 में झिरन्या जनपद के अति दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र कोठा बुजुर्ग के किसान पन्नालाल छतर सिंह सोलंकी को सोलर पंप प्रदान किया गया था। पन्नालाल ने इसका लाभ उठाते हुए खूब मेहनत से खेती की ओर अच्छा लाभ कमाया। क्षेत्र में ‘धूप वाली ऊर्जा’ से खेती करने वाले किसान के रूप में पन्नालाल की पहचान बन गई।

इसके बाद झिरन्या, भगवानपुरा और भीकनगांव के पहाड़ी अंचल के बहुत सारे किसानों ने वर्ष 2017-18 में मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का लाभ लेकर खेतों में सोलर पंप लगवाए। पहले सिर्फ ज्वार और बाजरे की खेती करने वाले इन गाँवों के किसान सोलर पंप लगने से अब अरबी, गाजर, कपास, गेहूं आदि की खेती भी करने लगे हैं। कुछ किसान परंपरागत खेती से हटकर स्ट्रॉबेरी जैसी फसलें भी लेने लगे हैं। इन क्षेत्रों की स्ट्रॉबेरी महेश्वर, ओंकारेश्वर जैसे ऐतिहासिक, धार्मिक नगरों के बाजारों में देखी जा सकती हैं।

भगवानपुरा जनपद के जूना बेलवा गाँव के आठवीं पास किसान परसराम ने भी अपने खेत में सोलर पंप लगवाया है। अब वे अपने खेत में विभिन्न प्रकार की फसलों से बाजार में अच्छा मुनाफा प्राप्त कर रहे हैं। इनकी ही तरह काकोड़ा के प्यारसिंह, कोठा बुजुर्ग के संजय सिकदार और नरसिंह बूटा, पीडी जामली के रीछू जैसे कई जनजातीय किसान मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का लाभ लेकर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में विभिन्न फसलें उगा कर लाभ कमा रहे हैं।

खरगोन जिले के 535 जनजातीय किसानों के खेतों में 1460 किलोवाट क्षमता के सोलर पंप लगाए गए हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में सोलर पंप के माध्यम से खेती क्रांतिकारी बदलाव है। अब यहां के किसान साल भर खेती करते हैं तथा बेहतर मुनाफा कमाते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    मोहर्रम पर नहीं बजेगा डीजे, परमिशन मांगने वालों का होगा सामाजिक बायकाट, मुस्लिम समाज का फैसला

    मध्यप्रदेश के खरगोन नगर में मुस्लिम समाज के आगामी पर्व मोहर्रम को लेकर समाज के वरिष्ठजनों और इमामों की बैठक आयोजित की गई। नगर के जमात खाने में सामाजिक संस्था…

    डकैती की दो घटनाओं से थर्राया MP: खरगोन में हथियारों से लैस बदमाशों ने की लाखों की लूट, अलीराजपुर में ज्वेलरी शॉप से लूटे चांदी के जेवर

    मध्य प्रदेश में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच प्रदेश के 2 जिलों में डकैती की 2 बड़ी घटनाएं हुई हैं जिससे पुलिस की…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!