महाराष्ट्र के बुलढाणा में ट्रक पलटा, मध्य प्रदेश के खरगोन के 13 लोगों की मौत

खरगोन।

महाराष्ट्र के बुलढाणा में लोहे के सरिये से भरा ट्रक पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। बुलढाणा के सिंधखेड़ाजा में शुक्रवार की दोपहर को 2 बजे जब यह ट्रक पलटा, तो उस पर कुल 16 लोग सवार थे। हादसे में जिंदा बचे 3 लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें जालना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जिंदा बचे लोगों में एक 5 साल की बच्ची शामिल है। सभी मध्य प्रदेश के खरगोन के रहने वाले थे, जो हाईवे पर मजदूरी करने के लिए महाराष्ट्र आए थे।

जिस हाईवे पर हादसा हुआ, उसका नाम ‘हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब समृद्धि हाईवे’ है। पुलिस के मुताबिक, हाईवे के ताडेगांव-दसरबीड सेक्शन से गुजरते वक्त ट्रक की रफ्तार तेज थी और उस पर लोड भी ज्यादा था, इसलिए वह बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद सरिए के नीचे दबने से 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 5 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

दुर्घटना में जिंदा बचे एक मजदूर ने बताया कि सड़क पर पानी था और पीछे से आ रही एक बस को साइड देते समय ट्रक नंबर एमएच 11 सीएच 3728 का एक टायर कीचड़ में फंस गया। रफ्तार तेज होने के कारण ट्रक पलट गया। ट्रक पर छोटे-छोटे लोहे के कई हजार टुकड़े थे। गाड़ी पलटते ही सभी 16 लोग इसके नीचे दब गए। इसमें से जो उपरी हिस्से में थे, वे जान बचाने में कामयाब रहे और जो निचले हिस्से में थे, वे दबकर मर गए।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!