उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर शाह और नड्डा ने भाजपा नेताओं की ली बैठक

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदरानाथ दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं की एक बैठक हुई, जिसमें उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई अन्य नेताओं और पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया। शाह के आवास पर हुई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, केंद्रीय चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, उत्तरखंड के प्रभारी महासचिव दुष्यंत गौतम भी शामिल हुए।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही शाह ने प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। शाह ने पिछले हफ्ते उत्तराखंड का दौरा किया था और कहा था कि राज्य में सभी मोर्चों पर विकास हुआ है। उन्होंने राज्य की जनता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी को हर घर में समृद्धि लाने के लिए एक और जनादेश देने की अपील की थी।
उन्होंने कहा था कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण के लिए मोदी के ‘विजन’ के अनुरूप मंदिर और उसके आसपास ऐसे विकास कार्य किए गए, जो पहले कभी नहीं देखे गए। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री की पांच नवंबर को होने वाली केदारनाथ यात्रा को भक्तिमय बनाने के लिए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की योजना बनाई है, जिसमें चारों धाम, 12 ज्योर्तिलिंगों और देश के प्रमुख मंदिरों में साधुओं को आमंत्रित किया जाना शामिल है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!