तीन सीटों पर हार के बाद ‘नाथ’ का नया दांव, राहुल गांधी के भोलेपन से जनता प्रभावित होगी

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को भविष्य का नेता मानते हुए कहते कि राहुल गांधी के उनके भोलेपन को जनता प्रभावित होगी. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने न्यूज एजेंसी से कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओ के बीच कहा, “राहुल गांधी अब कांग्रेस को दिशा दे रहे हैं, कोई उनके बारे में कुछ भी कहे, मगर कोई नहीं कहता कि वे शैतान है, कोई नहीं कहता कि वे भ्रष्ट है. उनके भोलेपन से जनता प्रभावित होगी. शैतान से जनता प्रभावित नहीं होती.”

पिछले दिनों चुनाव के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा था कि कांग्रेस आने वाले समय में भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती. इस सवाल पर कमलनाथ का कहना है कि, यह प्रशांत किशोर के विचार हैं, उनसे मैं सहमत नहीं हूं.

उस समय और आज की कांग्रेस में अंतर है: कमलनाथ

कांग्रेस की राजनीति में कमलनाथ को इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा माना जाता रहा है. इंदिरा गांधी के दौर की कांग्रेस और वर्तमान कांग्रेस को लेकर पूछे गए सवाल पर कमलनाथ का कहना है कि , “उस समय और आज की कांग्रेस में अंतर है क्योंकि उस समय का दौर कुछ और था, उस समय की चुनौतियां कुछ और थी. आज दूसरा समय है और चुनौतियां कुछ और हैं. इंदिरा जी ने जब कांग्रेस संभाली थी उस समय उन्होंने नारा दिया था गरीबी हटाओ और उस दिशा में हम चल रहे थे. गरीबी हटाओ आज भी सामायिक है.”

भाजपा हमेशा कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाती रहती है. परिवारवाद को लेकर कमलनाथ का कहना है कि, “यह बात सही है कि राजनीति में पीढ़ी का हस्तांतरण होना चाहिए, मगर यह भी सही है कि यह धक्का देकर नहीं होता, यह प्राकृतिक होता है. अब कोई कहे परिवारवाद. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश थे, उनका बेटा बना राष्ट्रपति. ऐसे बहुत सारे उदाहरण हैं, यह नहीं है कि केवल अपने परिवार के कारण बना.”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!