विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश, रालोद के साथ सीटों पर तालमेल जल्द

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्षऔर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा वह उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि वह छोटी पार्टियों से गठबंधन कर रहे हैं। अखिलेश ने यह भी कहा कि चुनाव के लिए उनकी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच गठबंधन के बाद सीटों पर बातचीत अंतिम चरण में है।
चुनाव में चाचा शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपीएल) को साथ लेने की संभावना पर अखिलेश ने कहा, मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है। उन्हें और उनके लोगों को उचित सम्मान दिया जाएगा। इससे पहले हरदोई में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर युवा सोच को न समझ पाने का तंज कसते हुए कहा कि जो आज के युग में लैपटॉप और मोबाइल फोन भी चलाना नहीं जानता, वह युवाओं के हित की बात कैसे कर सकते हैं। अखिलेश ने यहां समाजवादी विजय रथ के दूसरे चरण की यात्रा का आगाज करते हुए कहा युवा ही इस देश का भविष्य हैं और युवाओं के मन की बात युवा सोच वाले लोग ही समझ सकते हैं।
उन्होंने कटाक्ष किया अभी तक तो हम यह जानते थे कि हमारे मुख्यमंत्री लैपटॉप चलाना नहीं जानते, लेकिन अभी एक अधिकारी ने बताया कि वह मोबाइल भी चलाना नहीं जानते हैं। जरा, सोचो जो आज के जमाने में मोबाइल और लैपटॉप नहीं चला पाए वह नौजवानों की बात क्या समझेगा? अखिलेश ने भाजपा पर समाज में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दुनिया में भारत की पहचान अनेकों धर्म और जाति के लोगों का एक साथ मिलकर रहने की रही है।
उन्होंने कहा कोई विचारधारा अगर ऐसी हो जो हमें लड़ाने का काम करें, तो हम उसे नहीं मानेंगे। हम सिर्फ समाजवादी विचारधारा का रास्ता दिखाने वाले अपने देश के संविधान को मानते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सिर्फ दो सबसे प्रिय काम हैं। पहला विभन्नि स्थानों के नाम बदलना और दूसरा शौचालय बनवाना। उन्होंने कहा कि जो समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सपा सरकार में बना रहा था, मुख्यमंत्री ने इसका नाम बदल दिया। इसी तरह सपा सरकार में न्यूयॉर्क पुलिस की तर्ज पर उत्तर प्रदेश पुलिस की हेल्पलाइन सेवा ‘यूपी-100’ शुरु की। यह ऐसी सेवा थी कि अगर गांव से भी कोई फोन करे तो पुलिस उसकी मदद करने पहुंचती थी। मुख्यमंत्री योगी ने इसका नाम बदल कर ‘डायल-112’ कर दिया है।
उन्होंने योगी सरकार पर शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सहित अन्य सभी क्षेत्रों में कोई काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंहगाई की अतिरक्ति मार ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल डीजल महंगा करके निजी कंपनियों का मुनाफा करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा जब-जब समाजवादी विजय रथ चला है, तब तब सपा की सरकार बनी है और अब तो पेट्रोल डीजल महंगा करके सरकार भी इशारा कर रही है कि आप साइकिल चलाइए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!