हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस बार सरकार ने किए कई बदलाव

नई दिल्ली । केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नए सुधार एवं सुविधाओं के साथ हज 2022 की घोषणा के साथ ही सोमवार से हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है। नकवी ने यहां हज हाउस में हज 2022 की घोषणा करते हुए कहा कि सम्पूर्ण हज प्रक्रिया 100 प्रतिशत डिजिटल/ऑनलाइन होगी। हज 2022 के लिए आवेदन पत्र जमा किए जाने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 रखी गई है। हज के लिए आवेदन, ऑनलाइन और आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘हज मोबाइल ऐप’ के जरिए भी किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय हज यात्री भी ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रोत्साहित करेंगें एवं स्वदेशी सामान के साथ हज यात्री आवश्यक हज यात्रा पर जाएंगें। इससे पूर्व चादर-तकिए-तौलिया, छतरी एवं अन्य सामान, हज यात्री विदेशी मुद्रा में सऊदी अरब में खरीदतें थे। इस बार इनमें अधिकांश स्वदेशी सामान भारतीय मुद्रा में भारत में ही खरीदे जाएंगे। जहां यह सामान भारत में लगभग 50 प्रतिशत कम दामों पर मिलेंगें, वहीं इससे स्वदेशी एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा मिलेगा। यह सभी सामान हज यात्रियों को उनके निर्धारित इम्बार्केशन पॉइंट्स पर दिए जाएंगें। नकवी ने कहा कि दशकों से हज यात्री यह सभी सामान विदेशी मुद्रा में सऊदी अरब में खरीदते थे, मजे की बात यह है कि इनमें से अधिकांश सामान ‘मेड इन इंडिया’ होते थे, जिन्हें विभन्नि कंपनियां भारत से खरीद कर दोगुने, तिगुने दामों में सऊदी अरब में हज यात्रियों को देती थीं। एक अनुमान के अनुसार इस व्यवस्था से हज यात्रियों को करोड़ों रूपए की बचत होगी। भारत से दो लाख हज यात्री प्रतिवर्ष हज यात्रा पर जाते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हज यात्रा के इच्छुक लोगों की चयन प्रक्रिया कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लिए जाने एवं भारत और सऊदी अरब की सरकारों द्वारा हज 2022 के समय तय किए जाने वाले कोरोना प्रोटोकॉल, दिशा-निर्देशों एवं मापदंडों के तहत होगी। साथ ही हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया को और अधिक सरल-सुलभ एवं पारदर्शी किया गया है। अहमदाबाद इम्बार्केशन पॉइंट से गुजरात के हज यात्री; बेंगलुरु इम्बार्केशन पॉइंट से कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के हज यात्री; कोच्चि इम्बार्केशन पॉइंट से केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेर्री, तमिलनाडु, अंडमान एवं निकोबार के हज यात्री; दिल्ली इम्बार्केशन पॉइंट से दल्लिी, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के हज यात्री हज यात्रा 2022 पर जा सकेंगे। गुआहाटी इम्बार्केशन पॉइंट से असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और सक्किमि के हज यात्री; हैदराबाद इम्बार्केशन पॉइंट से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के हज यात्री; कोलकाता इम्बार्केशन पॉइंट से पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, त्रिपुरा, झारखण्ड और बिहार के हज यात्री हज यात्रा 2022 पर जा सकेंगे। लखनऊ इम्बार्केशन पॉइंट से पश्चिम उत्तर प्रदेश को छोड़ कर समस्त उत्तर प्रदेश के हज यात्री; मुंबई इम्बार्केशन पॉइंट से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन एवं दीव, दादरा एवं नगर हवेली और गोवा के हज यात्री और श्रीनगर इम्बार्केशन पॉइंट से जम्मू, कश्मीर, लेह-लदाख-कारगिल के हज यात्री हज यात्रा 2022 पर जा सकेंगे। नकवी ने कहा कि सभी हज यात्रियों को डिजिटल हेल्थ कार्ड, ‘ई-मसीहा’ स्वास्थ्य सुविधा, मक्का-मदीना में ठहरने की बल्डिगिं/ट्रांसपोर्टेशन की जानकारी भारत में ही देने वाली ‘ई-लगेज टैगिंग’ की सुविधा भी दी जाएगी। भारत और सऊदी अरब में हज 2022 के लिए हज पर जाने वाले लोगों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और हेल्थ और हाइजीन के सम्बन्ध में विशेष ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। नकवी ने कहा कि बिना ‘मेहरम’ (पुरुष रिश्तेदार) के लगभग 3000 से अधिक महिलाओं ने हज 2020-2021 के लिए आवेदन किया था। बिना ‘मेहरम’ हज यात्रा हेतु जिन महिलाओं ने हज 2020 और 2021 के लिए आवेदन किए थे वह आवेदन हज 2022 के लिए भी मान्य रहेंगे, बिना ‘मेहरम’ के हज पर जाने वाली सभी महिलाओं को बिना लॉटरी के हज पर जाने की व्यवस्था की गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!