शुरु हुआ कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान, कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव अगले साल

नई दिल्‍ली । कांग्रेस के अंदरूनी संगठनात्मक चुनाव और पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए कांग्रेस के अंदर सदस्यता अभियान की शुरुआत सोमवार से हुई। कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री की तरफ से सभी राज्यों को सदस्यता अभियान चलाने को कहा गया है।सभी राज्यों में कांग्रेस की सदस्यता के लिए पार्टी का यह अभियान 1 नवंबर से 31 मार्च तक चलेगा। कांग्रेस के सदस्यता फॉर्म के मुताबिक कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता के लिए कुल 10 शर्तों का पालन करना होगा।पिछले दिनों ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद और पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया था।
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव अगले साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा।इससे पहले राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव के अलावा दूसरे पदाधिकारियों का चुनाव भी होगा। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव होगा।वहीं पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में हुई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में निर्णय लिया गया था कि देश में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने के साथ ही बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से तैयार किए गए नफरत के माहौल के खिलाफ प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिये वैचारिक युद्ध छेड़ा जाएगा व भाईचारे को बढ़ाने का प्रयास होगा।
कांग्रेस के सदस्यता फॉर्म के मुताबिक नए सदस्यों को ऐलान करना होगा की वे सीलिंग कानूनों से अधिक किसी भी संपत्ति के मालिक नहीं हो, सदस्य को यह भी बताना होगा कि वहां धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और लोकतंत्र के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए सदस्यता लेगा और काम करेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!