समीर वानखेड़े के परिवार से मिले आठवले ने कहा, मालिक परिवार के खिलाफ साजिश करना बंद करे

मुंबई । क्रूज शिप में ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए आर्यन खान को भले ही जमानत मिल चुकी है, लेकिन मामले को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े सवालों के घेरे में हैं। एनसीपी नेता नवाब मलिक के आरोपों से परेशान समीर वानखेड़े के परिवार ने रविवार को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले से मुलाकात की।वानखेड़े की फैमिली से मिलने के बाद आठवले ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को वानखेड़े परिवार के खिलाफ साजिश न करने को कहा है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने परिवार को आश्‍वासन दिया है कि समीर वानखेड़े को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा।
एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े और पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले से मुलाकात कर पूरे मामले पर बातचीत की। वानखेड़े के परिवार से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा, आरपीआई की ओर से मैं नवाब मलिक से कहना चाहता हूं कि समीर और उसके परिवार को बदनाम करने की साजिश बंद करो।अगर वह कहते हैं, कि समीर मुसलमान हैं,तब वह खुद मुसलमान होकर आरोप क्यों लगा रहे हैं? रिपब्लिकन पार्टी समीर वानखेड़े के साथ खड़ी है। आठवले ने वानखेड़े के परिवार को भरोसा दिया कि एनसीबी के अधिकारी को कोई नुकसान नहीं होगा।इस दौरान वानखेड़े की पत्नी क्रांति ने कहा कि हम आज यहां इसकारण आए हैं, क्‍योंकि वह हमारे साथ खड़े हैं।जैसा कि वह हर दलित के साथ खड़े रहते हैं। क्रांति ने कहा, ‘उन्‍होंने (आठवले ) ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह (मलिक) एक दलित की सीट छीन रहे हैं।मलिक के अब तक के सभी आरोप झूठे साबित हुए हैं।
वहीं समीर के पिता ज्ञानदेव ने कहा, नवाब मलिक कहते हैं कि हमने एक दलित का हक छीन लिया, हम खुद दलित हैं। कुछ कहना है,तब कोर्ट जाइए।सिर्फ इसलिए कि मेरे बेटे ने उनके दामाद को गिरफ्तार किया,इसकारण वह आरोप लगा रहे हैं। मेरा बेटा या मैंने कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया, आरोप झूठे हैं।वहीं नवाब मलिक ने साफ कर दिया है कि वे अपने बयान पर अडिग हैं।साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर से पद की ‘गरिमा’ बनाए रखने की अपील की है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!