हरियाणा के झज्जर में तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचला

झज्जर. हरियाणा के झज्जर जिले में एक ट्रक द्वारा महिला किसानों को कुचलने का मामला सामने आया है. ये हादसा बहादुरगढ बाइपास फलाईओवर के नीचे झज्जर रोड पर हुआ है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचल दिया. महिला किसान डिवाइडर पर बैठी हुई थींं. इस हादसे में 3 बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर है.

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक में डस्ट भरा था. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. किसान रोटेशन के तहत ये आंदोलनकारी महिला किसान अब वापस घर जा रही थींं. इन सभी को ऑटो में बैठकर रेलवे स्टेशन जाना था. वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस ने मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है. वहीं, घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. जबकि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें कि महिलाओं को कुचलने के बाद ट्रख चालक मौके से फरार हो गया था.
बता दें कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ नवंबर 2020 से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है. इसी आंदोलन से तीनों महिलाएं भी जुड़ी थीं. ये महिलाएं रोटेशन के तहत अपने घर जाने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही तीन की मौत हो गई.

इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप भी मच गया है. मौके पर किसान और पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है मृतका महिलाओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!