ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी अमेरिका-चीन, रूस समेत 18 देश भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें ईस्ट एशिया सम्मेलन में भाग लेंगे। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए इन सम्मेलनों में शामिल होंगे। पीएम मोदी आज ईस्ट एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, इसमें अमेरिका रुस और चीन समेत कुल अठारह देश सदस्य के तौर पर भाग लेते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी ज़िनपिंग के भी सम्मेलन में शामिल होने की पूरी संभावना है। ईस्ट एशिया सम्मेलन (ईएएस) रणनीतिक वार्ता के लिए इंडो-पैसिफिक का प्रमुख मंच है। इसके बाद अगले दिन यानी 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री भारत आसियान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें आशियान के सभी दस देश इंडोनेशिया, ब्रुनेई, मलयेशिया, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और म्यांमार के प्रमुखों की पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक होगी। 18वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन आसियान-भारत रणनीतिक साझेदारी की स्थिति की समीक्षा करेगा और कोविड-19 और स्वास्थ्य, व्यापार और वाणिज्य, कनेक्टिविटी, और शिक्षा और संस्कृति सहित प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति का जायजा लेगा। कोरोना महामारी के बाद आर्थिक सुधार सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर भी चर्चा की जाएगी। पीएमओ ने कहा कि आसियान-भारत शिखर सम्मेलन सालाना आयोजित किए जाते हैं और भारत और आसियान को उच्चतम स्तर पर जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। ये सम्मेलन हर साल होते हैं लेकिन इस बार की ख़ासियत यह है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के ख़िलाफ़ चल रही घेराबंदी के बीच पहली बार यह सम्मेलन हो रहा है। इसमें ज़्यादातर देश चीन के अलग अलग पड़ोसी देश है और साउथ चाइना सी या दूसरे इलाक़ों को लेकर इन देशों का चीन के साथ तनाव है। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी पहली बार इन सम्मेलन में शरीक हो सकते हैं। क्यूक्यूएडी और एयूकेयूएस के गठन एवं सक्रियता के बाद इन सम्मेलनों की अहमियत बढ़ गयी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!