आयोग के हस्तक्षेप से आवेदक को 19 साल बाद मिली अनुकंपा नियुक्ति

आयोग के हस्तक्षेप से आवेदक को 19 साल बाद मिली अनुकंपा नियुक्ति

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के हस्तक्षेप करने पर इंदौर जिले के हातोद निवासी आवेदक को उसके पिता के निधन के 19 साल बाद अनुकंपा नियुक्ति मिल गई है। आवेदक ने अपनी प्रतिक्रिया में आयोग को धन्यवाद दिया है।
मामला कुछ यूं है कि आयोग को 13 अगस्त 2020 को एक आवेदन मिला। आवेदन में कस्बा मंदिर, जूनी, हातोद, जिला इंदौर निवासी आवेदक अरविन्द कनौजिया पिता स्व. श्री कमल कनौजिया ने उसके (शासकीय सेवा के दौरान) दिवंगत पिता के स्थान पर उसे अनुकंपा नियुक्ति दिये जाने के लिये जिला पंचायत झाबुआ, विकास आयुक्त व अन्य भोपाल को अनेकों आवेदन देने के बाद भी कोई कार्यवाही ना होने की शिकायत की थी। आवेदक ने आयोग से उसे अनुकंपा नियुक्ति दिलाने का अनुरोध किया था। आवेदन मिलने पर आयोग ने प्रकरण क्र. 4455/इंदौर/2020 में प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आयोग के निर्देश के पश्चात् ही आवेदक की अनुकंपा नियुक्ति मामले की कार्यवाही में तेजी आई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत झाबुआ द्वारा आयोग को प्रतिवेदन दिया गया है कि अधीक्षण यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मण्डल, उज्जैन द्वारा आवेदक श्री अरविन्द कनौजिया को सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पद पर अनुकंपा नियुक्ति दे दी गई है।
प्रकरण के अनुसार आवेदक के पिता कमलसिंह कनौजिया झाबुआ जिले की जनपद पंचायत रामा में सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पद पर थे। शासकीय सेवा में रहते हुये ही 13 जून 1995 को उनका निधन हो गया था। उस समय मृतक के पुत्र (आवेदक) की आयु (जन्मतिथि 14 जनवरी 1984) कम होने से वे अनुकंपा नियुक्ति के लिये अपात्र थे। शासन के नियमानुसार मृत्यु दिनांक से अनुकंपा नियुक्ति आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि सात वर्ष नियत है। आवेदक अरविन्द को 12 जून 2002 तक अपने पिता की मृत्यु तिथि से सात वर्ष के भीतर अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता आती थी। इस बीच में शासकीय प्रक्रिया चलती रही। परंतु पूरे झाबुआ जिले में किसी भी विभाग में वर्ग तीन के सामान्य श्रेणी के पद रिक्त न होने के कारण प्रकरण लंबित ही रहा। इसके पश्चात् जिला पंचायत,  झाबुआ द्वारा विकास आयुक्त कार्यालय, भोपाल को आवेदक को अन्य जिलों में रिक्त पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु लिखा गया, जिसे मान लिया गया। अंततः अधीक्षण यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मण्डल, उज्जैन द्वारा 9 अप्रैल 2021 को नियुक्ति आदेश जारी कर आवेदक अरविन्द कनौजिया को सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पद पर अनुकंपा नियुक्ति दे दी गई है। आवेदक ने भी विभाग की इस कार्यवाही पर संतुष्टि व्यक्त की है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!