भाजपा को कामयाबी सपा,बसपा और कांग्रेस की गलत नीतियों से मिली – ओवैसी

मेरठ । एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि मजलिस को भाजपा की ‘बी’ टीम कहने वाले लोग ये भूल गए हैं कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा को कामयाबी सपा,बसपा और कांग्रेस की गलत नीतियों से मिली है।  उन्होंने कहा  ‘‘आकंड़े इस बात के गवाह हैं कि उत्तरप्रदेश में दलितों के बाद सबसे ज्यादा नाइंसाफी मुसलमानों के साथ हुई।”
उन्होंने मेरठ से 30 किलोमीटर दूर किठौर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए  ओवैसी ने कहा ‘‘इसलिए जरूरी है कि आप अपना एक लीडर चुनो, एक डंडे, एक झंडे के नीचे रहो। यादव और दलित से सबक हासिल करो। एक डंडे और एक झंडे के नीचे रहकर वह हर विभाग और दफ्तर में नौकरी पाए हैं जबकि मुसलमानों के हिस्से में दंगे फसाद, जेल, बर्बादी और तबाही है। संभलो, खुद को बदलो।”
उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार राजनीति है। यही विकास के सारे मार्ग प्रशस्‍त करती है। बिहार में भाजपा की जीत का उल्हाना मजलिस को दिया जा रहा है जबकि सच्चाई यह है कि लालू (राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव) और कांग्रेस ने मिलकर वहां भाजपा की जीत का रास्ता साफ कर दिया।
ओवैसी ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि जागरूक रहना है विभिन्न पार्टियों के नेता आएंगे और आपसे पहले की तरह वोट मांगेंगे आपके हमदर्द बनेंगे। मगर याद रखना जब-जब मुस्लिमों पर आफ़तें आई हैं तो उनकी आवाज को मजलिस व ओवैसी ने संसद में उठाया है, न कि दूसरी पार्टियों ने।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘योगी कहते हैं कि उत्तरप्रदेश में दंगे नहीं हुए हैं जबकि गृह मंत्रालय की रिपोर्ट सीएए और एनआरसी के दंगों में पांच हजार लोगों के मारे जाने की तस्दीक कर रही है। कितना झूठ बोलोगे बाबा। मोदी जी कहते हैं कि 100 करोड़ लोगों को टीका लग गया है जबकि वास्तव में 31 प्रतिशत आबादी को ही खुराक लगी है।”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!