महागठबंधन में नीतीश को न कोई रुचि है, न कोई दिलचस्पी

पटना। बिहार में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले विपक्षी दलों का महागठबंधन टूटने के कगार पर पहुंच गया है। इसे लेकर महागठबंधन के दो प्रमुख घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि इसमें उन्हें  न कोई रूचि है और नहीं कोई दिलचस्पी है?
  पटना में कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री से जब पत्रकारों ने महागठबंधन टूटने के संबंध में एक प्रश्न पूछा तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, वे जानें अपना जो करना है करें। इसमें हम लोगों की न कोई रूचि है और नहीं दिलचस्पी है। उल्लेखनीय है कि बिहार में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में राजद और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए हैं। कांग्रेस और राजद के नेता लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस क्रम में कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा, आज हम 2 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस आगे अपने आप की ताकत पर खड़ी होगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने बूते बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी। दास के इस बयान के बाद यह कयास लगाया जाने लगा है कि अब महागठबंधन में टूट तय है। हालांकि अब तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और हार्दिक पटेल ने भी राजद पर जमकर निशाना साधा। कुशेश्वर स्थान और तारापुर विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगें, जबकि दो नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!