एमपी में रिकॉर्ड बना रहे पेट्रोल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है रेट

भोपाल। आम आदमी महंगाई की चौतरफा मार से परेशान है. वहीं पेट्रोल-डीजल के भाव भी परेशान कर रहे हैं. शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल देखने को मिला. शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अचानक से बालाघाट में पेट्रोल के दाम बढ़े. मध्य प्रदेश में शनिवार को सबसे ज्यादा पेट्रोल के दाम बालाघाट में है. आज बालाघाट में सबसे महंगा 118.83 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बिक रहा है. वहीं देश की राजधानी में दिल्ली में पेट्रोल 106.89 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

MP में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

भोपाल में पेट्रोल (Petrol) के दाम शनिवार को 115.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं, डीजल की कीमत 105.24 रुपए प्रति लीटर हो गई है. इंदौर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमशः 116.01 और 105.40 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है. वहीं दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 106.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.62 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है. इसके अलावा मुंबई में आज पेट्रोल 113.12 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है.

यहां जानें आज के रेट

शहरपेट्रोल के दाम (रुपये प्रति लीटर)डीजल के दाम (रुपये प्रति लीटर)
भोपाल115.09105.24
इंदौर116.01105.40
ग्वालियर116.54105.85
जबलपुर115.80105.20
दिल्ली106.8995.62
मुंबई113.12104.00

ऐसे जानें अपने शहर में तेल के ताजा भाव
अगर आप घर बैठे पेट्रोल डीजल की नई कीमत जानना चाहते हैं, तो ये बहुत ही आसान है. दरअसल, आप एसएमएस (SMS) के जरिए अपने शहर में तेल की कीमत का हाल आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं.

जानें कैसे तय होती है तेल की कीमत?
दरअसल, भारत में तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय होते हैं. इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) , इंडियन ऑयल (Indian Oil) और भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट (Petrol Diesel Price Update) करती हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट का पता चलता है.

इसलिए भी बढ़ते हैं तेल के दाम
दरअसल, मध्य प्रदेश (MP) में पेट्रोल पर 33 फीसदी टैक्स (Tax on Petrol and Diesel) लगाया जाता हैं. इस टैक्स के ऊपर फिर सेस लगाया जाता है. एमपी में फिलहाल, पेट्रोल पर 4.50 रुपए का सेस लग रहा है. वहीं यहां डीजल पर 23 फीसदी टैक्स लगाया जाता है. इसके बाद डीजल के ऊपर तीन रुपए प्रति लीटर सेस लगाया जाता है. राज्य सरकारों के इन टैक्स और सेस के बाद थोड़ी कसर नगर निगम भी पूरी करता है. इसमें भोपाल समेत कुछ नगर निगम पेट्रोल पर अपना सेस लगाते हैं. नतीजतन नगरीय क्षेत्रों में आने वाले पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और भी महंगा हो जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!