देश में पहली बार पेट्रोल 120 और डीजल 110 रुपये लीटर के करीब

नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल की कीमतें तगातार तीसरे दिन बढ़ी हैं। देश में पहली बार पेट्रोल 120 और डीजल 110 के करीब पहुंच गया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 119.05 रुपये और डीजल 109.88 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। आज शुक्रवार, 22 अक्टूबर को घरेलू तेल कंपनियों ने के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। दिल्ली में आज एक बार फिर पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जबकि डीजल भी 35 पैसे महंगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल अब 106.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है तो डीजल 95.62 रुपये प्रति लीटर। मुंबई में पेट्रोल 112.78 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है तो डीजल 103.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में ही दाम क्यों सबसे ज्यादा है, जबकि राजस्थान के अन्य शहरों में काफी कम रेट है। राजस्थान देश में पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक रेट से वैट लगाता है। श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल होने का कारण ट्रांसपोर्टेशन है, ट्रांसपोर्ट के खर्चे के वजह से पेट्रोले के दाम बढ़ रहे हैं। दरअसल, पहले हनुमानगढ़ में डिपो था, जो सितंबर, 2011 में बंद हो गया है. इसके बाद से अब पेट्रोल जयपुर, जोधपुर, भरतपुर से पेट्रोल मंगाना पड़ता है और इससे ट्रांसपोर्ट का खर्चा बढ़ जाता है। इससे करीब 5 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल के दाम बढ़ जाते हैं। यह पैसा कंपनी नहीं देती है, बल्कि इसे ग्राहकों से वसूला जाता है। दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!