स्वस्थ समाज वही होता है जिसमें सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास शामिल हो – राज्यपाल पटेल

इंदौर : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि “किसी भी राष्ट्र की छवि का आधार उसके समाज की जागरूकता और कर्त्तव्य बोध से होता है। जहाँ समाज अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहता है, वहां संवैधानिक व्यवस्था का संचालन भी प्रभावी ढंग से होता है। समाज की ताकत उसके सदस्यों की एकता, विश्वास, पारस्परिक सहयोग और सामूहिक प्रयासों में होती है। स्वस्थ समाज वही होता है जिसमें सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास शामिल हो। ये ही समावेशी विकास का आधार है।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल रविंद्र नाट्य गृह इंदौर में मध्यप्रदेश सेवा अलंकरण समारोह 2021 को संबोधित कर रहे थे। श्री योगेंद्र महंत, वरिष्ठ पत्रकार विजय दास सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सम्मानित हुई प्रतिभाएँ

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति श्री रेणु जैन, भोपाल के नाड़ी वैद्य चंद्रशेखर तिवारी, बीएसएफ के आईजी अशोक यादव एवं समाज के कल्याण एवं चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने वाली अन्य विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।

प्रतिभाशाली व्यक्तियों के योगदान से हो सकेगा प्रदेश का समावेशी विकास

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश सेवा अलंकरण समारोह 2021 में अति उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए सम्मानित किया जाना एक स्वस्थ और सार्थक पहल है। प्रदेश की इन विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित करने से समाज में सहयोग और एकता का वातावरण निर्मित होता है। किसी भी प्रदेश के समग्र विकास में सभी प्रतिभावान एवं समर्थ वर्ग के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन सभी व्यक्तियों की जिम्मेदारी है कि उन्होंने जो उपलब्धियाँ हासिल की है उससे समाज के अन्य व्यक्तियों को भी इस तरह की उपलब्धि प्राप्त करने की प्रेरणा दें। समाज में छुपी विभिन्न प्रतिभाओं को निखारने और उजागर करना भी हम सभी का उत्तर दायित्व है। उन्होंने कहा कि आप मध्यप्रदेश के वंचित वर्गों के कल्याण में अपनी इन प्रतिभाओं का बेहतर उपयोग करेंगे और प्रदेश के समग्र एवं समावेशी विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!