महाराष्ट्र में रेस्टोरेंट्स, होटल रात के 12 बजे तक खुलेंगे, दुकानें रात 11 बजे तक खुलेंगी

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने ‘ब्रेक दी चेन’ के तहत सभी होटल और रेस्टोरेंट को रात 12 बजे तक खुले रखने की अनुमति दे दी है. सभी दुकानों को भी रात 11बजे तक खोला जा सकेगा. राज्य सरकार ने लोकल अथॉरिटी को राज्य सरकार द्वारा दिए गए नियमों में बदलाव करने की छूट भी दी है, लेकिन रात 12 बजे से ज्यादा का समय नहीं दिया जा सकता. स्थानीय जरूरतों के आधार पर समय सीमा कम की जा सकती है. इस बारे में राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंते की तरफ से मंगलवार को जारी एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक दिन पहले ही राज्य के कोविड कार्य बल के साथ बैठक कर अधिकारियों को रेस्तरां और दुकानों के संचालन के घंटे बढ़ाने संबंधी दिशा निर्देश तैयार करने के निर्देश दिए थे. अधिसूचना में कहा गया है कि, ‘‘सभी रेस्टोरेंट्स, होटल को मध्यरात्रि 12 बजे तक संचालन की अनुमति दी जाती है और अन्य प्रतिष्ठान जिन्हें संचालन की अनुमति दी गई है, वे रात 11 बजे तक संचालन कर सकते हैं.’’ राज्य सरकार ने 22 अक्टूबर से इंटरटेनमेंट पार्क, सिनेमाघर और थियेटर को खोलने की अनुमति दे दी. हालांकि, इंटरटेनमेंट पार्क में वाटर राइड की अभी इजाजत नहीं दी गई है. ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में लॉकडाउन से जुड़े प्रतिबंधों में तेजी से छूट बढ़ाई जा रही है. स्कूल, कॉलेज, मंदिर खोलने की अनुमति दे दी गई है. सिनेमाहॉल और थिएटर्स भी 22 अक्टूबर से खुल रहे हैं. अब महाराष्ट्र सरकार ने दुकान, होटल और रेस्टोरेंट्स की टाइमिंग बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना टास्क फोर्स की बैठक में यह बात दोहराई थी कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका कायम है, फिर भी फिलहाल कोरोना संक्रमण कंट्रोल में होने की वजह से प्रतिबंधों में छूट दी जा रही है. लेकिन छूट के साथ ही कोरोना के नियमों का पालन करना ज़रूरी बताया गया है.
– 22 अक्टूबर से अम्यूजमेंट पार्क, सिनेमाहॉल और थिएटर्स भी शुरू
सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कोरोना टास्क फोर्स की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने राज्य में अम्यूजमेंट पार्क भी शुरू करने की इजाजत दे दी. फिलहाल अम्यूजमेंट पार्क के बारे में यह फैसला किया गया है कि जो खुली जगहों में राइड्स होंगी, वे शुरू हो जाएंगी. पानी में होने वाली राइड्स के बारे में बाद में फैसला किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने अपना  पुराना आदेश दोहराया और बताया कि 22 अक्टूबर से सिनेमा हॉल्स और थिएटर्स भी शुरू हो रहे हैं.
– बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयारी भी शुरू
बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग को अहम निर्देश दिए. सीएम ठाकरे ने केंद्र के संपर्क में बने रहने को कहा और इस बारे में जैसे ही निर्णय हो, बच्चों के वैक्सीनेशन की पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!