जानिए इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

आज के वक्त बैंकिंग से जुड़े कई सारे काम डिजिटल या ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाते हैं। लेकिन फिर भी चेक क्लियरेंस या KYC जैसे कुछ अहम काम ऐसे होते हैं, जिनके लिए बैंक जाना जरूरी होता है। ऐसे में हमें अपने इन आवश्यक कार्यों के लिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख लेना चाहिए। इससे हमें होने वाली परेशानियों से बचने में सहायता मिलती है।

इस हफ्ते में भी देश के अलग-अलग जोन में कुल मिलाकर 6 दिन तक छुट्टी रहेगी। यह छुट्टियां रविवार और महीने के दूसरे शनिवार के साथ पड़ रही हैं। अक्टूबर के महीने में कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं, जिस वजह से इस महीने में बैंकों में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट भी थोड़ी लंबी है। आइए देखते हैं इस हफ्ते के छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

किस किस दिन रहेगी छुट्टी

19 तारीख को ईद-ए-मिलाद या बारावफात के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्ची, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुअनंतपुरम जोन के बैंकों में काम-काज बंद रहेगा।

इस हफ्ते 20 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, लक्ष्मी पूजा और ईद-ए-मिलाद के मौके पर, अगरतला, बैंगलुरू, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला जोन के बैंक बंद रहेंगे। वहीं इस हफ्ते की 22 तारीख को जम्मू, और श्रीनगर के बैंक ईद-इ-मिलाद-उल-नबी के मौके पर बंद रहेंगे।

इस दिन भी रहेगी छट्टी

इसके अलावा आज रविवार के दिन भी पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे और इस हफ्ते की 23 तारीख को महीने का दूसरा सोमवार पड़ रहा है। जिस वजह से उस दिन भी बैंकों में काम-काज नहीं होगा।

इन कामों पर पड़ेगा असर

बैंकों में काम-काज से छुट्टी होने पर KYC अपडेट कराने जैसे कामों में दिक्कत आती है। इसके अलावा चेक क्लियरेंस की प्रोसेस में भी देरी होती है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!