गोवा विधानसभा चुनाव 2021 के लिए सियासी बयानबाजी शुरू

गोवा | विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। गोवा फारवर्ड पार्टी के नेता द्वारा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बर्नजी को ‘दुर्गा’ और भाजपा सरकार की तुलना ‘भस्मासुर’ से करने के बाद राज्य में बहस शुरू हो गई है। इन सबके बीच भाजपा के नेता ने कहा कि भगवान ने पहले ही तय कर लिया है कि गोवा विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा। गोवा भाजपा महासचिव और प्रवक्ता दामू नाइक की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राज्य में गोवा फारवर्ड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष किरण कंडोलकर द्वारा किए गए विवादास्पद बयानों पर बहस छिड़ी हुई है। जिन्होंने हाल ही में ममता बनर्जी की तुलना दुर्गा से और भाजपा की तुलना भस्मासुर से की थी।

नाइक ने सोमवार विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं उनसे (राजनीति) में भगवान को शामिल नहीं करने का आग्रह करता हूं। भगवान तय करेगा कि इस विधानसभा चुनाव में कौन जीतेगा और कौन हारेगा।’ इसके साथ ही भाजपा अधिकारी ने कहा, ‘हम गोवा फारवर्ड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के बयान की निंदा करते हैं।’

बता दें कि इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी कंडोलकर के बयान की कड़ी आलोचना की थी। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा था कि गोवा के लोग देवी शांतादुर्गा की ऐसे व्यक्ति से तुलना, जिसने पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद महिलाओं पर अत्याचार किया है, उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का नाम लिए बगैर सावंत ने कहा था कि लोगों ने देखा है कि कैसे उन्होंने व उनकी पार्टी (TMC) ने बंगाल चुनाव के बाद लोगों का दमन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने समान विचारों वाले दलों से गठबंधन के द्वार खुले रखे हैं, ताकि समाज विरोधी एजेंडा के साथ गोवा में आगामी चुनाव के जरिए प्रवेश करने का प्रयास करने वाले नए दलों को किनारे किया जा सके।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!