EPFO दे रहा है ऑनलाइन EPF ट्रांसफर की सुविधा

अगर आप वेतनभोगी कर्मचारी हैं तो आपकी सैलरी का एक हिस्सा EPF के तौर पर कटता होगा। पर कई बार ऐसा देखा जाता है, जब जॉब बदलने पर हमारा दूसरा PF अकाउंट खुलवाया जाता है। हमारे EPF की रकम उस नए खाते में कंपनी के द्वारा जमा कराई जाती है। लेकिन, अगर आप अपने अलग अलग PF अकाउंट में जमा पैसे को एक ही PF अकाउंट में ट्रांसफर करना चाह रहे हैं, तो आप ऑनलाइन तरीके से ऐसा कर सकते हैं।

EPFO ऑनलाइन माध्यम से अपने सब्सक्राइबर्स को ऑनलाइन तरीके से अलग अलग खातों में जमा PF की रकम को एक ही खाते में जमा करने की सुविधा देता है। EPFO ने एक ट्वीट के जरिए इसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है। EPFO ने अपने ट्वीट में एक इससे संबंधित एक वीडिओ भी पोस्ट किया है। आइए जानते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में।

क्या है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

ऑनलाइन तरीके से EPF ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले सब्सक्राइबर्स को यूनिफाइड मेंबर पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर विजिट करके अपने UAN और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करना होगा। इस स्टेप के बाद आपको Online Service के ऑप्शन पर जाकर One Member-One EPF Account के विकल्प का चुनाव करना होगा। इस स्टेप के बाद सब्सक्राइबर को वर्तमान रोजगार से जुड़ी अपनी पर्सनल जानकारी और PF खाते को वेरिफाई करना होगा। इस प्रक्रिया के बाद आपको Get Details के ऑप्शन पर जाना होगा। जहां पर आपको आपकी पिछली नौकरी से जुड़ा PF खाते की पूरी डिटेल दिखाई देगी।

इस स्टेप के बाद आपको अपना फॉर्म सत्यापित करने के लिए पिछले नियोक्ता और मौजूदा नियोक्ता में से किसी एक का चुनाव करना होगा। अब आपको UAN के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP हासिल करने के लिए Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे इंटर करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस पूरे प्रॉसेस के पूरा होने के बाद आपका EPF ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!