केरल राज्य फिल्म पुरस्कार : ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब

निर्देशक जियो बेबी की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ को 51वें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है. शनिवार को घोषित इन पुरस्कारों में फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ पटकथा का खिताब भी जीता. यह फिल्म एक पारंपरिक मध्यम वर्गीय परिवार में एक नवविवाहित जोड़े की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है.

छोटे बजट की इस फिल्म ने महिला के घरेलू होने के मिथक को तोड़ दिया और पितृसत्ता के खिलाफ कुछ वाजिब एवं परेशान करने वाले सवाल उठाए. यह फिल्म बहुत बड़ी हिट रही थी.

इसके अलावा लोकप्रिय अभिनेता जयसूर्या और अन्ना बेन को क्रमशः ‘वेलम’ और ‘कप्पेला’ फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए चुना गया है.

वहीं, सिद्धार्थ शिवा को उनकी फिल्म ‘एन्निवर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार के लिए चुना गया है. अभिनेता पृथ्वीराज-स्टारर ‘अय्यप्पनम कोशियम’ ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार हासिल किया. राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन ने संवाददाता सम्मेलन में इन पुरस्कारों की घोषणा की.

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ फिल्म के निर्देशक को पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका मिलेगी. वहीं, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री को एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका मिलेगी. पुरस्कार समारोह दिसंबर में आयोजित होगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!