‘गोरखा’ के पोस्टर में पूर्व अधिकारी ने पकड़ी गलती, अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा थैंक्स

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक के बाद एक अपनी नई-नई फिल्म लॉन्च कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक और फिल्म गोरखा का एलान किया है. अक्षय ने फिल्म गोरखा का पोस्टर भी शेयर किया था. सोशल मीडिया पर छा जाने के बाद फिल्म गोरखा के पोस्टर में बड़ी गलती देखने को मिली है. इस गलती पर गोरखा के एक पूर्व अधिकारी का ध्यान गया. गलती जानने के बाद अक्षय कुमार ने भी इस पूर्व अधिकारी का धन्यवाद किया है.बता दें, अक्षय कुमार फिल्म गोरखा में मेजर जनरल इयान कार्डोजो (Major General Ian Cardozo) के किरदार में होंगे. अक्षय कुमार को धन्यवाद देते हुए पूर्व गोरखा अधिकारी ने लिखा है, डियर अक्षय कुमार जी , एक पूर्व गोरखा अधिकारी होने के नाते, मैं यह फिल्म बनाने के लिए आपका धन्यवाद करता हूं, डिटेल मायने रखते हैं, इसलिए खुकरी को ठीक तरह से दिखाएं, धारदार हिस्सा, दूसरी तरफ होना चाहिए, यह तलवार नहीं है, खुकरी ब्लेड के अंदर के हिस्से से स्ट्राइक करती है, इस दौरान गोरखा राइफल्स रेजिमेंट के पूर्व अधिकारी मेजर माणिक एम जॉली ने खुकरी की फोटो भी शेयर की है.

अक्षय कुमार ने किया धन्यवाद

अक्षय कुमार ने पूर्व अधिकारी के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘प्रिय मेजर जॉली, इस तरफ ध्यान दिलाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, फिल्म बनाते समय हम बहुत सावधानी बरतने वाले हैं, मुझे गोरखा बनने पर बहुत गर्व और सम्मान है, इस फिल्म को हकीकत के सबसे करीब लाने के किसी भी सुझाव की सबसे अधिक सराहना की जाएगी, फिल्म में मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन को दिखाया जाएगा.’

गोरखा
गोरखा

क्या है फिल्म की कहानी ?

फिल्म गोरखा की कहानी मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन से जुड़ी हैं, जो एक पूर्व भारतीय सेना अधिकारी हैं. इयान कार्डोजो भारतीय सेना में बटालियन और ब्रिगेड की कमान संभालने वाले युद्ध दिव्यांग अधिकारी थे. गौरतलब है कि साल 1984 में जब इयान कार्डोजो को ब्रिगेडियर की कमान सौंपी गई थी, तब उनका एक पैर लकड़ी था. फिल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह के हाथों में हैं और यह फिल्म साल 2022 में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर रिलीज हो सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!