इम्तियाज अली बने भारत में रूसी फिल्म महोत्सव के एंबेसडर

मुंबई : निर्देशक-निर्माता इम्तियाज अली को भारत में रूसी फिल्म महोत्सव का एंबेसडर नियुक्त किया गया है.महोत्सव के तहत 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक डिज्नी+हॉटस्टार पर भारतीय दर्शकों के लिये विभिन्न शैलियों की दस मशहूर रूसी फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी.अली ने कहा कि यह उत्सव भारत और रूस के बीच भविष्य में सिनेमाई सहयोग के लिए एक आधार के रूप में कार्य करेगा.’लव आज कल’, ‘जब वी मेट’, ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले फिल्मकार अली ने एक बयान में कहा, ‘रूस और भारत के सांस्कृतिक संबंध हैं, जो बहुत पुराने हैं. राज कपूर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे फिल्मी सितारे रूस में बहुत लोकप्रिय रहे हैं. साथ ही, रूसी संगीत और सिनेमा भारत में लोकप्रिय संस्कृति का हिस्सा रहे हैं.’उन्होंने कहा, ‘मैं सभी भारतीय दर्शकों को 16 अक्टूबर से फिल्में देखने और दो महान संस्कृतियों के बीच सिनेमाई सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आमंत्रित करता हूं.’
महोत्सव में ‘आइस’, ‘ऑन द एज’, ‘टेल हर’, ‘डॉक्टर लिज़ा’, ‘द रिलेटिव्स’, ‘अदर वुमन!’, ‘जेटलैग’ आदि प्रसिद्ध फिल्में दिखाई जाएंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!