जो संतों से टकराता है उसका बुढ़ापा और अगला जन्म दोनों ही बर्बाद हो जाता है

भोपाल | लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उनके कबड्डी खेलते समय वीडियो शूट करने वाले व्‍यक्ति को ‘‘रावण’’कहा है। सांसद प्रज्ञा का कहना है कि जो संतों से टकराता है उसका बुढ़ापा और अगला जन्म दोनों ही बर्बाद हो जाता है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें प्रज्ञा ठाकुर कबड्डी खेलती नजर आ रही थी। इसी वीडियो को लेकर शुक्रवार रात को दशहरा कार्यक्रम के दौरान भोपाल के सिंधी समुदाय बहुल उप नगर संत नगर में प्रज्ञा ने कहा, परसों में आरती के लिए गई थी, वहीं सामने के एक मैदान में खिलाड़ी कबड्डी खेल रहे थे, उन्‍होंने मुझसे कहा दीदी आप राइड डाल दीजिए। उनकी बात मानकर जब मैं कबड्डी बोलने गई और वापस आई तो वो छोटा सा सीन मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, क्‍या आप लोगों के बीच मेरा कोई बड़ा वाला दुश्‍मन है तो निश्चित रूप से उस व्‍यक्ति के संस्‍कार बिगड़ गए हैं। मैं उससे कहना चाहती हूं कि सुधर जाओ नहीं तो तुम्‍हारा बुढ़ापा और आने वाला जन्म दोनों ही खराब हो जाएंगे। एक बात बता दूं कि राष्ट्रभक्त, क्रांतिकारी और ऊपर से संत, इनसे से जब भी किसी ने टक्‍कर ली है उसका नाश हुआ है, न रावण बच पाया, न कंस और न ही वर्तमान के अधर्मी, विधर्मी ही बच पाएंगे। हमारी तपस्‍या और हमारा ध्‍यान सब जनता के लिए है।सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में प्रज्ञा ठाकुर काली मंदिर परिसर में कथित तौर पर कबड्डी खेलती दिख रही हैं। बता दें कि इससे पहले वह एक वीडियो में गरबा करती नजर आयी थीं। 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में प्रज्ञा को स्‍वास्‍थ्‍य कारणों के आधार पर जमानत मिली थी इसके बाद से ही वह व्‍हील चेयर पर हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!