15 अक्टूबर से नाइट स्‍टे के लिए खुल रहा कार्बेट नेशनल पार्क, आज से शुरू होगी बुकिंग

रामनगर |

कार्बेट नेशनल पार्क प्रशासन ने पर्यटकों के लिए पिछले साल की तरह इस बार भी एक माह पहले नाइट स्टे खोल दिया है। जबकि ढिकाला पर्यटन जोन में नाइट स्टे 15 नवंबर से ही खुलेगा। अभी खुलने वाले नाइट स्टे के लिए पर्यटक ऑनलाइन एडवांस बुकिंग बुधवार से करा सकते हैं। पर्यटक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.कार्बेटऑनलाइन.यूके.जीओवी. इन पर अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

कार्बेट पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन कोविड की वजह से एक मई से बंद था। जो केवल दो दिन 29 व 30 जून को खुला। इसके बाद नियमानुसार बरसात की वजह से बिजरानी जोन फिर 15 अक्टूबर तक के लिए बंद हो गया था। जबकि ढिकाला पर्यटन जोन 15 नवंबर तक के लिए बंद हो गया था। इसी के साथ ही कार्बेट पार्क के सभी पर्यटन जोन में पर्यटकों के लिए नाइट स्टे भी बंद हो गया था। चूंकि 15 अक्टूबर से बिजरानी पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए खोला जाना है।

इसी के साथ पार्क प्रशासन ने पर्यटन कारोबारियों की मांग पर बिजरानी, झिरना व ढेला में स्थित वन विश्राम गृह को भी नाइट स्टे के लिए खोल दिया है। जबकि ढिकाला पर्यटन जोन में नाइट स्टे की सुविधा पर्यटकों को 15 नवंबर से मिल पाएगी। पार्क प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक बिजरानी, झिरना व ढेला पर्यटन जोन में डे विजिट व नाइट स्टे 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग 13 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक हो सकेगी। इसके बाद की बुकिंग के लिए वेबसाइट बाद में खोली जाएगी। पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि पर्यटकों के लिए नाइट स्टे की तैयारी की जा चुकी है। अभी तीन जोन में ही नाइट स्टे खोला गया है।

नुकसान की भरपाई के लिए खोला नाइट स्टे

कोविड की वजह से दो माह तक बंद रहे कार्बेट पार्क की वजह से पर्यटन कारोबारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। पर्यटन कारोबारी अपने नुकसान की भरपाई के लिए एक माह पहले नाइट स्टे खोलने की मांग कर रहे थे। तीन पर्यटन जोन में नाइट स्टे खोल दिया गया है। पहले कार्बेट पार्क में नाइट स्टे 15 नवंबर ढिकाला खुलने के साथ शुरू होता था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!