J-K: आतंकी हमले पर शिवसेना बोली- ‘‘पांच के बदले 25”” आतंकवादियों को मारा जाए

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में पांच जवानों के शहीद होने के एक दिन बाद शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि सैनिकों की मौत का बदला लिया जाना चाहिए और ‘‘पांच के बदले 25” आतंकवादियों को मार गिराया जाना चाहिए। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा कि धारा 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान से सहानुभूति रखने वालों का हौसला बढ़ गया है। संविधान की धारा 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा हासिल था, जो अब खत्म हो गया है। हाल के हफ्तों में आतंकवादी हमले काफी बढ़ गए हैं, जिसमें एक प्रमुख कश्मीरी पंडित व्यवसायी और एक स्कूल शिक्षक सहित कई नागरिक मारे गए।

इन हत्याओं का जिक्र करते हुए शिवसेना ने कहा कि इस तरह की हिंसक घटनाएं इस बात का एहसास कराती हैं कि क्या 1990 के दशक की तरह स्थिति बन रही है, जब हजारों कश्मीरी पंडित घाटी छोड़ने के लिए मजबूर हो गए थे। पार्टी ने मराठी समाचार पत्र के सम्पादकीय में कहा, ‘‘ भारतीयों के मन को तब तक शांति नहीं मिलेगी जब तक पांच जवानों को मारने वाले आतंकवादियों को ढेर नहीं किया जाता।” सम्पादकीय में कहा गया कि सुरनकोट मुठभेड़ में मारे गए जवानों की मौत का बदला तुरंत लिया जाना चाहिए और ‘‘ पांच के बदले 25” आतंकवादियों को मारा जाना चाहिए। जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों में सोमवार को हुई तीन मुठभेड़ों में एक ‘जूनियर कमीशन अधिकारी’ (जेसीओ) समेत सेना के पांच जवान और दो आतंकवादी मारे गए थे। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ के सुरनकोट इलाके में डेरा की गली (डीकेजी) के पास एक गांव में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में पांच सैनिक शहीद हो गए थे।

सेना और पुलिस ने नियंत्रण रेखा पार कर यहां आए आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद एक संयुक्त अभियान शुरू किया था। अनंतनाग और बांदीपुरा जिलों में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। सेना के पांच जवानों की मौत के बाद सोमवार को शिवसेना और डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया था और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को समर्थन देने तथा उसे बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला भी फूंका था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!