छत्‍तीसगढ़ की सीमा पर ओडिशा पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला समेत तीन नक्‍सलियों की मौत

सुकमा।

छत्‍तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके में ओडिशा पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो महिला नक्‍सली और एक पुरुष नक्‍सली के मारे गए हैं। यह मुठभेड़ सुकमा जिले की सीमा से लगे तुलसी डोंगरी इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह सर्चिंग पर गई एसओजी (SOG) के साथ मुठभेड़ हुई है। टीम ने मौके से एक इंसास और एसएलआर राइफल बरामद किया है।

फिलहाल मारे गए तीनों नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं सूचना मिली है कि इस मुठभेड़ में एक जवान को भी गोली लगी है, जिसे हेलिकाप्टर के माध्‍यम से विशाखापट्नम रेफर किया जाएगा। इधर, जवानों ने घटनास्थल से एक इंसास और एक एसएलआर राइफल भी बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा की मलकानगिरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर तुलसी डोंगरी इलाके में नक्सली मौजूद हैं। इस सूचना के मिलते ही मंगलवार सुबह टीम को भेजा गया था। जानकारी के मुताबिक टीम चारों तरफ से तुलसी डोंंगरी इलाके में पहुंची तो दूसरी तरफ से जवानों को अपनी ओर आता देख नक्सलियों ने फायरिंंग शुरू कर दी थी।

इस फायरिंग के बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली। इधर, बैकअप पार्टी भी मौके पहुंच चुकी है। फिलहाल मुठभेड़ बंद है, लेकिन मौके पर सर्चिंग अभी भी जारी है। जवानों के वापस लौटने के बाद ही और अधिक जानकारी मिलने की संभावना है। बता दें कि इस घटना के बाद स्‍थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!