भोपाल में युवती के साथ निर्माणाधीन मकान में सामूहिक दुष्कर्म

भोपाल ।

राजधानी में मदद के बहाने बुलाकर एक 23 वर्षीय युवती के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद 500 रुपये देकर भगा दिया। साथ ही घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना सोमवार शाम की है। युवती घटना की शिकायत करने निशातपुरा थाने पहुंची थी। घटना स्थल ईटखेड़ी का होने से निशातपुरा पुलिस युवती को लेकर ईंटखेड़ी पहुंची। पुलिस ने मंगलवार सुबह पौने पांच बजे आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली। आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
ईटखेड़ी थाना पुलिस के मुताबिक टीला जमालपुरा इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती लोगों घरों में साफ-सफाई का काम करती है। उसे काम की तलाश थी। पिछले दिनों उसका परिचय एक फोन नंबर के आधार पर अबरार नाम के व्यक्ति से हुआ था। उसने उसे काम दिलाने का भरोसा दिया था। युवती ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसने अबरार को फोन लगाया था, तो उसे करोंद स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित याकूब की एमपी ऑनलाइन की दुकान पर आने को कहा। युवती वहां पहुंची तो दुकान पर अबरार पहले से मौजूद था।

कुछ देर बाद सारिक और रहमान नाम के युवक भी वहां आ गए। चारों उसे अपने साथ काम दिखाने के बहाने से इस्लाम नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गए। वहां चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने पांच सौ रुपये देकर उसे छोड़ दिया। युवती की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। उसके पिता दिव्यांग भी है। चारों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!