खंडवा में ट्रेन में हवाला के तीन करोड़ 20 लाख रुपये ले जा रहे दो लोगों को पकड़ा

खंडवा।

हवाला की तीन करोड़ बीस लाख रुपये की राशि ट्रेन से ले जा रहे दो लोगों को खंडवा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया। यह महानगरी एक्सप्रेस से सफर कर बनारस से मुंबई जा रहे थे। डीआरआइ भोपाल व इंदौर टीम का सहयोग कर रात लगभग पौने दो बजे जीआरपी खंडवा व आरपीएफ ने कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद दोनों को इंदौर ले जाया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी बबीता कठेरिया ने बताया रविवार देर रात भोपाल से डीआरइ ने राशि बरामद की है। सूचना मिलने के बाद जीआरपी व आरपीएफ खंडवा ने टीम का गठन किया। जिसके बाद घेराबंदी कर उन्हें ट्रेन से उतारा गया। तीन ट्राली बैग में दो-दो हजार रुपये के नोटों में यह राशि थी। रेवेन्यू टीम आरोपितों को इंदौर ले गई है। टीम भोपाल, इटारसी से ही पीछा करते हुए आ रही थी। जानकारी के अनुसार इनके साथ एक महिला का भी रिजर्वेशन था लेकिन वह ट्रेन में सवार नहीं हुई।

भुसावल से मिली थी सूचना

जानकारी के अनुसार डीआरपी टीम ने मंडल सुुरक्षा आयुक्त भुसावल को सूचना दी। उन्होंने बताया ट्रेन 02194 महानगरी एक्सप्रेस में दो संदिग्ध लोग सवार हैं। इनके पास करोड़ों रुपये की राशि है जो हवाला की हो सकती है। भुसावल मंडल से खंडवा संपर्क कर स्थिति बताई गई। सूचना पर आरपीएफ निरीक्षक खंडवा के नेतृत्व में जीआरपी टीम का सहयोग लेकर टीम गठित की गई।

कोच एस 1 व बी 1 की ली तलाशी

ट्रेन के खंडवा पहुंचने पर कोच एस 1 व बी 1 की तलाशी शुरू की गई। इस दौरान दो संदिग्ध नजर आए। इनके पास तीन ट्राली बैग रखे मिले। गिनती करने पर तीन करोड़ 20 लाख रुपये की राशि बरामद की गई। पूछताछ में बनारस से मुंबई ले जाना बताया लेकिन वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। प्रारंभिक पूछताछ में राशि उनके मालिक को मुंबई में देने जाने की बात बताई।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    मुस्लिम युवती ने किया प्रायश्चित हवन, हिंदू धर्म अपनाकर बदला नाम, मंदिर में रचाई शादी

    महाराष्ट्र के मलकापुर की एक मुस्लिम लड़की ‘सुमैया खान’ ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया। उसने यहां एक खास पूजा की, जिसे प्रायश्चित…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!