केजरीवाल सरकार ने दी वायु सेना के शहीद परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि

केजरीवाल सरकार ने भारतीय वायु सेना के शहीद सुनित मोहंती के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम शहीदों की जान की कीमत तो नहीं लगा सकते लेकिन जो भी संभव होगा, वह सब शहीदों के परिवारों के लिए करेंगे। इससे पहले दिल्ली सरकार की तरफ से शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के शहीद एसीपी संकेत कौशिक, दिल्ली पुलिस के शहीद कॉन्स्टेबल विकास कुमार, शहीद सिविल डिफेंस कार्यकर्ता प्रवेश कुमार, एयरफोर्स के शहीद स्क्वाड्रन लीडर मीत कुमार और वायु सेना के शहीद राजेश कुमार के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दी गई।

वायु सेना में कार्यरत सुनित मोहंती तीन जून 2019 को एयरक्राफ्ट दुर्घटना में शहीद हो गए थे। द्वारका सेक्टर-7 निवासी सुनित मोहंती को 3 जून 2019 को अरुणाचल प्रदेश के मेहकुका एयरफील्ड के लिए हवाई रखरखाव मिशन शुरू करने को एएन-32 केए 2752 विमान उड़ाने के लिए अधिकृत किया गया था। विमान ने जोरहाट एयर बेस से 12.25 बजे़ उड़ान भरी थी। करीब आधे घंटे की उड़ान भरने के बाद विमान लापता हो गया। इसके बाद विमान का मलबा 12 जून 2019 को परी हिल्स, सियांग, अरुणाचल प्रदेश के रास्ते में चूका में मिला था। इस हादसे में विमान में सवार सभी सदस्य की मृत्यु हो गई थी जिसमें सुनित मोहंती भी शामिल थे।

पालम विहार की विधायक भावना गौड़ ने शहीद के माता पिता को सम्मान राशि का चैक सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के जो भी लोग शहीद होते हैं, उन लोगों को दिल्ली सरकार एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देती है। हम इनकी जान की कीमत तो नहीं लगा सकते हैं। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि इससे इनके परिवार को थोड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो भी संभव होगा, वह सब कुछ हम इनके परिवारों के लिए करेंगे। उम्मीद है कि इससे परिवार को मदद मिलेगी। भविष्य में भी शहीदों के परिवार का ख्याल रखेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!