सेना ने हाथों-हाथ लिया शहादत का बदला, शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के 3 आतंकी ढेर

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ एनकाउंटर में शहीद 4 जवानों और 1 जेसीओ की शहादत का बदला ले लिया है। इनकी शहादत के चंद घंटों बाद ही सेना ने मुठभेड़ में लश्कर के 3 आतंकियों को मार गिराया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। कुछ आतंकियों को घेर लिया गया है। शहीदों में नायब सूबेदार जसविंदर सिंह, नायक मनदीप सिंह और सिपाही गज्जन सिंह शामिल हैं जो पंजाब के थे। सरकार ने इनके परिवारों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

मुठभेड़ की जानकारी देते हुए आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया, मारे गए तीन आतंकियों में से एक आतंकी की पहचान गांदरबल के मुख्तार शाह के रूप में हुई है, जो बिहार के एक रेहड़ी वाले वीरेंद्र पासवान की हत्या कर शोपियां शिफ्ट हो गया था। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

इससे पहले सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के तुलरान इमामसाहब इलाके में छिपे आतंकवादियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था। जैसे ही वे मौके पर पहुंचे, टीम पर भारी गोलीबारी हुई। पुलिस के मुताबिक, एक आतंकवादी की पहचान गांदरबल के मुख्तार शाह के रूप में हुई है। वह बिहार के एक रेहड़ी वाले वीरेंद्र पासवान की हत्या करने के बाद शोपियां चला गया था।

सुरक्षा एजेंसियों ने सिलसिलेवार छापेमारी कर घाटी में आतंकी संगठनों के सैकड़ों ओवरग्राउंड वर्कर्स को हिरासत में लिया है। पिछले सप्ताह आतंकवादियों द्वारा सात नागरिकों के मारे जाने के बाद यह अभियान चलाया गया था।श्रीनगर में एक फार्मेसी के मालिक की हत्या के बमुश्किल दो दिनों के भीतर दो शिक्षकों – एक सिख और एक हिंदू – को आतंकवादियों ने गुरुवार को मार डाला। श्रीनगर के लालबाजार के मदीना चौक में पानी पुरी विक्रेता पासवान पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!