अपने बच्चों को संस्कार दें, जिससे उनका कोई मतांतरण न कर पाए : RSS प्रमुख मोहन भागवत

हल्द्वानी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बच्चों को संस्कारवान बनाने की वकालत करते हुए कहा कि मतांतरण करने वाले जो हैं, यह अलग बात है। लेकिन इसके लिए हम अपने बच्चों को तैयार नहीं करते हैं।

आम्रपाली संस्थान हल्द्वानी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांतीय बैठक के दौरान संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि अपनी परंपरा की उपासना क्यों छोड़नी है? कैसे मतांतरण हो जाता है? मतांतरण करने वाले जो है, यह अलग बात है लेकिन अपने बच्चे हम नहीं तैयार करते। हमको इसका संस्कार अपने घर में देना पड़ेगा। हमें अपने घर में अपनी पूजा के प्रति आदर करना सिखाना होगा। अगर अपने मत को लेकर बच्चों के प्रश्न आए तो उनका उत्तर देना होगा। हमें अपने बच्चों को इतना तैयार तो करना ही चाहिए। इसके लिए हमें खुद सीखना होगा।

बहुत हैं समाज में अलगाव फैलाने वाली गतिविधियां

संघ प्रमुख ने कहा कि समाज के वातावरण में अच्छी बातें सीखें, ऐसी बातें कम रह गई हैं। छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर अलगाव फैलाने वाली गतिविधियां बहुत है। आचरण का व्यापार करने वाला बाजार सर्वत्र है। इसे विचार की अभिव्यक्ति के नाम पर समर्थन भी मिल जाता है।

संघ प्रमुख ने रोपा पारिजात का पौधा

आम्रपाली संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांतीय बैठक के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार की सुबह परिसर में पारिजात का पौधा रोपा। इसके जरिए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!