आतंकी मुठभेड़ में JCO और 4 जवान शहीद, नागरिकों को मारने वाला आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ एनकाउंटर में JCO समेत चार जवानों के शहीद होने की सूचना है। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) और चार जवानों की जान चली गई है। पीर पंजाल रेंज में राजौरी सेक्टर में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह ऑपरेशन चलाया गया था।

कश्मीर में गैर-मुस्लिमों को निशाना बनाने वाले आतंकी ने सेना ने मार गिराया

कश्मीर में निशाना बनाकर गैर-मुस्लिमों की हत्या करने वाले लश्कर् के एक आतंकी को सेना ने मार गिराया है। सोमवार को हुई मुठभेड़ में कुल दो आतंकी ढेर हुए हैं। कश्मीर के अंतरनाग में यह मुठभेड़ हुई, जिसे भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अंजाम दिया। पुलिस ने पुष्टि की है कि मारे गए आतंकवादी की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा था। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, वह शाहगुंड बांदीपोरा में हालिया नागरिक हत्या में शामिल था।

आतंकवादियों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच मुठभेड़ तब शुरू हुई जब पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस उस समय भारी गोलीबारी की चपेट में आ गई जब उन्होंने उस इलाके को घेर लिया जहां आतंकवादी छिपे हुए थे। वहीं, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के हाजिन इलाके के गुंडजहांगीर में मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल घटनास्थल पर हैं।

सैकड़ों ओवरग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार

पिछले लगभग एक सप्ताह में नागरिकों की हत्याओं को लेकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठनों के सैकड़ों ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGW) को गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की संख्या 500 बताई, जबकि कुछ समाचार रिपोर्टों ने कहा गया कि 700- 900 के बीच संदिग्धों को आतंकवादी संगठनों के साथ उनके संबंधों के लिए हिरासत में लिया गया है। जम्मू-कश्मीर में पिछले लगभग एक सप्ताह में सात नागरिकों की गोली मारकर हत्या करने के बाद बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!