रूस में पिछले 24 घंटों के अंदर आए करीब तीस हजार नए मामले 900 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

मास्को ।

कोरोना महामारी से रूस अभी भी उबर नहीं पाया है। यहां रोजाना करीब 25 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। रूस में पिछले 24 घंटों के अंदर 29,362 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए। जो एक दिन पहले 27,246 मामले थे। रूस में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 7 7 लाख 46 हजार 718 (7,746,718) हो गई है।

कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए रूस की सरकार ने कहा कि पिछले दिन देश के अलग-अलग 85 क्षेत्रों में 29,362 कोरोना के मामलों की पुष्टि की गई है। मास्को में रोजाना संक्रमण के 6,001 मामलों के साथ सबसे अधिक नए मामले हैं, जो एक दिन पहले 4,595 थे। रूसी राजधानी के बाद सेंट पीटर्सबर्ग में 2,717 मामले हैं, जो पिछले दिन 2,501 से ज्यादा हैं।

रूसी सरकार ने एक दिन में कोरोना से जुड़ी 968 मौतों का एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है, जो एक दिन पहले 936 थी, जिससे देश में मरने वालों की संख्या 2 लाख 15 हजार 453 (215,453) हो गई है। इसी दौरान पिछले 24 घंटों के अंदर 21,049 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं, जो एक दिन पहले 20,566 लोग संक्रमण से ठीक हुए थे। देश में कुल मिलाकर 6 लाख 84 हजार 845 (6,840,845) लोग इस महामारी को मात देकर स्वस्थ हुए हैं।

ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6 लाख हुई

ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6 लाख हो गई है। ब्राजील के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटों के अंदर देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा, जो वर्तमान में अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरा सबसे अधिक है। 6 लाख 425 (600,425) के अंक पर पहुंच गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा कि पिछले 24 घंटों के अंदर 18,172 कोरोना के नए मामले मिले हैं। देश में कोरोना के कुल मामले 2 करोड़ 15 लाख 50 730 (21,550,730) हो गए हैं, जो वर्तमान में अमेरिका और भारत के बाद तीसरा सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!