किसानों ने बनाई लंबे आंदोलन की रुपरेखा, यूपी सरकार को हिलाने की तैयारी

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। किसानों की मौत के बाद मुआवजे और जांच की तमाम मांगों को मान लिये जाने के बावजूद इसे लेकर राजनीति जारी है। किसान संगठनों ने इस मुद्दे को और बढ़ाने का फैसला किया है। इस मामले में आगे की रणनीति का खुलासा करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 12 अक्टूबर को देशभर के किसान लखीमपुर खीरी पहुंचेंगे। इस दिन से राज्य के सभी जिलों में कलश यात्रा शुरु की जाएगी। 18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा और 26 अक्टूबर को किसान लखनऊ में महापंचायत (Mahapanchayat) करेंगे। किसान नेताओं ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) को फौरन गिरफ्तार करने और अजय मिश्रा को कैबिनेट से हटाने की भी मांग रखी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगेंद्र यादव ने कहा कि पहले कार्यक्रम के तहत 12 तारीख़ को किसानों और पत्रकार, जो शहीद हुए हैं, उनके लिए हम लखीमपुर के तिकोनिया में अंतिम अरदास करेंगे। इस दिन देशभर के किसान लखीमपुर पहुंचेगे। हमारा देश के सभी नागरिक संगठनों से अनुरोध है कि वो अपने शहरों में कैंडल मार्च निकालें। हम पूरे देश के नागरिकों से अपील करते हैं कि शाम 8 बजे अपने घरों पर मोमबत्ती जलाएं।

यादव ने कहा कि 12 तारीख़ को लखीमपुर से ही किसानों की अस्थि कलश यात्रा शुरू होगी। किसानों की अस्थियां लेकर किसान हर राज्य में जाएंगे और विसर्जन किया जाएगा। 15 अक्टूबर को दशहरे के दिन सभी किसान प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का पुतला दहन करेंगे। 18 को रेल रोको आंदोलन और 26 तारीख़ को लखनऊ में बहुत बड़ी महापंचायत बुलाई जाएगी। किसान नेता डॉक्टर दर्शनपाल ने कहा कि अजय मिश्रा ने आतंक का माहौल बनाने की कोशिश की, और लखीमपुर में पंजाबी किसानों को खतरा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!