देश में कोयला संकट गहराया, टाटा पावर ने ग्राहकों को SMS भेज किया अलर्ट

भारत कोयला संकट गहरा गया है। राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में हालात गंभीर होने लगे हैं। टाटा पावर की इकाई ने अपने ग्राहकों को बिजली का ध्यानपूर्वक उपयोग करने के लिए एसएमएस भेजा है। बता दें टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड मुख्य रूप से उत्तर पश्चिमी दिल्ली में काम करती है।

टाटा पावर (डीडीएल) ने शनिवार को अपने ग्राहकों को एसएमएस भेजे हैं। जिसमें कहा कि बिजली उत्पादन संयंत्रों में सीमित कोयले की उपलब्धता है। जिस कारण दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच बिजली आपूर्ति की स्थिति गंभीर स्तर पर है। कृपया विवेकपूर्ण तरीके से इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल करें। एक जिम्मेदार नागरिक बनें। असुविधा के लिए खेद है।

बीएसईएस राजधानी, बीएसईएस यमुना और बिजली वितरकों के पास कथित तौर पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन है। इसलिए अभी तक उनकी ओर से कोई संदेश नहीं भेजा गया है। इधर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. जगन मोहन रेड्डी ने ऊर्जा संकट के कारण राज्य में खतरनाक स्थिति को देखते हुए। पीएम मोदी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। कोयले की कमी और बिजली वितरण कंपनियों के खराब वित्त पर चिंता व्यक्त करते हुए। उन्होंने उपचारात्मक उपाय शुरू करने और दैनिक आधार पर बिजली उत्पादन परिदृश्य की निगरानी करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में सीएम रेड्डी ने कहा कि प्रदेश के लिए ऊर्जा की मांग को पूरा करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनिश्चित वित्तीय स्थिति को देखते हुए, वह खुले बाजार से आवश्यक बिजली की खरीद करने में सक्षम नहीं है क्योंकि बढ़ती मांग के साथ खरीद मूल्य भी बढ़ गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!